Thursday, May 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

राज्य के गरीब, मजदूर, किसान और पिछड़ों को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

May 21, 2025
in झारखंड
A A
Share on FacebookShare on Twitter

साहिबगंज। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने आदिवासी-मूलवासी के हक और अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। वीर शहीदों ने अपने प्राण त्याग कर जल-जंगल-जमीन को बचाने का कार्य किया है। आज हमारी सरकार वीर शहीदों के आश्रितों को चिन्हित कर पूरा मान-सम्मान और अधिकार दे रही है। राज्य के आदिवासी, दलित और पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से मजबूती प्रदान की जा रही है लेकिन आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। जहां आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग दशकों से हाशिये पर रहे हैं। आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, बौद्धिक और राजनीतिक रूप से कमजोर होने की वजह से इन्हें हमेशा नजरअंदाज किया जाता रहा है। लेकिन हमारी सरकार इन्हें प्रत्येक दिशा से मजबूती प्रदान करने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है।

सोरेन शुक्रवार को अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू जयंती के शुभ अवसर पर पवित्र भूमि भोगनाडीह में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार अबुआ सरकार है। वर्ष 2019 में सरकार गठन के बाद हमारी सरकार राज्य के गरीब, मजदूर, किसान और पिछड़ों को सशक्त बनाने का निरंतर कार्य कर रही है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जहां राज्य के सरकारी कर्मचारी आपके पंचायत- पंचायत जाकर आपकी समस्याओं के समाधान के लिए आपके द्वार तक पहुंचा है। पूर्व के दिनों में बूढ़े-बुजुर्ग को पेंशन या राशन कार्ड बनवाने के अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन राज्य के बूढ़े-बुजुर्ग और विधवाओं को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाए बिना ससमय पेंशन मिल रहा है।

शिक्षा प्रणाली आधुनिक बनाने की दिशा में हो रहा कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि शैक्षणिक क्षेत्र में राज्य के गरीब बच्चे उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षा हासिल कर रहे है। किसान, मजदूर एवं गरीब तबके के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न पर चलाया जा रहा है। उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन हेतु आज लंबी लाइन लगानी पड़ती है। प्रवेश परीक्षा में हजारों की संख्या में बच्चे शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा हमारी सरकार आज मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप 2025 के माध्यम से प्रति वर्ष कुल 25 छात्रों को आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री दी सौगात

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 43785.760 लाख रुपए की कुल 507 योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास किया। इसमें 21399.318 लाख रुपए की 361 योजनाओं का उद्घाटन और 22386.442 लाख रुपए की 147 योजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कुल 314279 लाभुकों के बीच 13092.426 लाख रुपए की परिसंपत्तियां एवं लाभुकों को नियुक्ति पत्र प्रदान की।

इस अवसर पर सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक हेमलाल मुर्मू , विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन, विधायक धनंजय सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल श्री लालचंद डाडेल, पुलिस महानिरिक्षक क्रांति कुमार गाडिदेशी और साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

Jharkhand Weather Update: Storms and Rain Wreak Havoc in Jharkhand; 'Orange Alert' Issued for May 14
झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी-बारिश का तांडव, 14 मई को ‘ऑरेंज अलर्ट’; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

May 14, 2026
चुनावी तेल नीति चला रही भाजपा सरकार-ईंधन की किल्लत पर जेएमएम का बड़ा आरोप
झारखंड

चुनावी तेल नीति चला रही भाजपा सरकार-ईंधन की किल्लत पर जेएमएम का बड़ा आरोप

May 13, 2026
राज्यपाल संतोष गंगवार का बड़ा फैसला, अब कारकेड में रहेंगी सिर्फ 4 गाड़ियां
झारखंड

राज्यपाल संतोष गंगवार का बड़ा फैसला, अब कारकेड में रहेंगी सिर्फ 4 गाड़ियां

May 13, 2026
Next Post

लैंड रिकॉर्ड में छेड़छाड़ और जालसाजी से संबंधित मामले में करें कार्रवाई: डीजीपी

वक्फ बिल के खिलाफ निकला विरोध जुलूस

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Share Market Update: Sensex Takes a Major Leap—Market Crosses 74,700 Mark

Share Market Update: सेंसेक्स की लंबी छलांग 74,700 के पार निकला बाजार, क्या अब रिकॉर्ड तोड़ तेजी की तैयारी है?

May 14, 2026

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी-बारिश का तांडव, 14 मई को ‘ऑरेंज अलर्ट’; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: शुक्र और बुध का महा-परिवर्तन, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

चुनावी तेल नीति चला रही भाजपा सरकार-ईंधन की किल्लत पर जेएमएम का बड़ा आरोप

राज्यपाल संतोष गंगवार का बड़ा फैसला, अब कारकेड में रहेंगी सिर्फ 4 गाड़ियां

रांची में BLO की खैर नहीं! समाहरणालय में DC की बैठक के बाद मचा हड़कंप, कड़े एक्शन की तैयारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra