Ranchi: राजधानी रांची के सदर अस्पताल में राज्यपाल के पहुंचने से गुरुवार को अस्पताल परिसर में चर्चा का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि राज्यपाल दांत में दर्द की शिकायत के बाद इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने उनके दांतों की जांच की और आवश्यक उपचार किया।
डॉक्टरों के अनुसार, घबराने जैसी कोई बात नहीं है। जांच और उपचार के बाद स्थिति सामान्य बताई गई है।
अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा
वहीं, सदर अस्पताल प्रबंधन ने राज्यपाल के यहां इलाज कराने पहुंचने को अस्पताल के लिए गौरव की बात बताया। प्रबंधन का कहना है कि वीआईपी लोगों का सदर अस्पताल में इलाज कराना स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति भरोसे को दर्शाता है।
राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल सदर अस्पताल में आम लोगों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। राज्यपाल के यहां पहुंचने के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा होती रही।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








