Dhanbad: पीएमश्री महेंद्र प्लस टू उच्च विद्यालय बरवापूर्व में गुरुवार को हंगामे का माहौल तब बन गया जब दर्जनों छात्राओं ने प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए स्कूल गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए प्रधानाचार्य के निलंबन की मांग की।
अभिभावक और ग्रामीण पहुंचे, माहौल गरमाया
धरना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। स्थिति तब बिगड़ गई जब एक युवक, बीयरबल मंडल, प्रधानाचार्य के पक्ष में बोलने लगा। आक्रोशित अभिभावकों और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। शिक्षक भी विवाद से बचने के लिए अलग कमरे में चले गए।
पुलिस और प्रशासन ने किया हस्तक्षेप
हंगामे की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अंचल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे, डीएसपी शंकर कामती और इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत ने छात्राओं से बातचीत की। छात्राओं का आरोप था कि कक्षाओं में बैठने की पर्याप्त जगह नहीं थी और जब उन्होंने शिकायत की तो प्रधानाचार्य ने अभद्र टिप्पणी कर दी।
प्रधानाचार्य ने आरोपों को बताया साजिश
प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 1995 से शिक्षक हैं और इस तरह की शिकायत पहली बार आई है। राजेश कुमार ने दावा किया कि विद्यालय में कक्षाओं की कमी है और दो शिक्षक छात्राओं को बहका रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना डीईओ को दी गई है और जांच समिति गठित करने का आश्वासन भी दिया गया है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








