Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में आज अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम Kartik Jatra का भव्य आयोजन होने जा रहा है। रायडीह प्रखंड में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में आज मंगलवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
रायडीह में सजेगा आदिवासी संस्कृति का मंच
यह सांस्कृतिक समागम Kartik Jatra रायडीह प्रखंड के पंखराज साहेब कार्तिक उरांव चौक बैरियर बगीचा, मांझाटोली में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आई आदिवासी पारंपरिक खोड़हादल नृत्य मंडलियां अपनी लोक कला, नृत्य और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रदर्शन करेंगी। इस आयोजन के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
Read more- Ranchi News: रांची के कांके रोड पर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
इस Kartik Jatra में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव तथा एसटी-एससी विषयक संसदीय समिति के अध्यक्ष फगन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहेंगे। इन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया है।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए गुमला जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला एवं प्रखंड प्रशासन लगातार स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है। वहीं, आदिवासी शक्ति स्वायत्त शासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति भी कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगातार बैठकें कर रही है।
गुमला हवाई क्षेत्र रहेगा नो फ्लाई जोन
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक गुमला जिले के हवाई क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडर और अन्य हवाई उपकरणों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Read more- शीतलहर की चपेट में Jharkhand, नए साल में बारिश की संभावना?
कार्यक्रम के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगी राष्ट्रपति
Kartik Jatra में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हेलीकॉप्टर से गुमला से रांची लौटेंगी और इसके बाद विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे से गुमला जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।












