गुजरात उपचुनाव 2025: गुजरात की विसावदर और कडी विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. सोमवार को मतगणना के बाद विसावदर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने शानदार जीत दर्ज की. उन्हें कुल 75,942 वोट मिले और उन्होंने 17,554 मतों के अंतर से जीत हासिल की. इस सीट पर कुल 21 राउंड में मतगणना हुई.
विसावदर सीट पर किसने किसे उतारा?
विसावदर सीट दिसंबर 2023 में खाली हुई थी, जब तत्कालीन आप विधायक भूपेंद्र भयानी ने इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली थी. इस उपचुनाव में:
- BJP ने किरीट पटेल को उम्मीदवार बनाया.
- कांग्रेस ने नितिन रणपरिया को चुनावी मैदान में उतारा.
- AAP ने गोपाल इटालिया पर भरोसा जताया, जो आखिरकार विजयी रहे.
read more- बिहार में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जाने कौन कहां गया..
कडी सीट पर भी हुआ कांटे का मुकाबला
कडी विधानसभा सीट, जो अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है, फरवरी 2025 में भाजपा विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई थी. यहां भी उपचुनाव में तीन प्रमुख पार्टियों के बीच टक्कर रही.
- BJP ने राजेंद्र चावड़ा को टिकट दिया.
- कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक रमेश चावड़ा को मैदान में उतारा. रमेश चावड़ा ने 2012 में यह सीट जीती थी लेकिन 2017 में बीजेपी के करसन सोलंकी से हार गए थे.
- AAP ने जगदीश चावड़ा को उम्मीदवार बनाया.
गुजरात विधानसभा में कौन कितनी सीटों पर काबिज?
गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में:
- BJP के पास 161 सीटें हैं.
- कांग्रेस के पास 12 विधायक हैं.
- आप के 4 विधायक हैं.
- समाजवादी पार्टी के पास 1 सीट है.
- 2 सीटों पर निर्दलीय विधायक हैं.
विसावदर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जोरदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की है, जबकि कडी सीट पर भी मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा. इन उपचुनावों के नतीजे आगामी गुजरात की सियासत में नए संकेत दे सकते हैं.













