रांची: खूंटी जिले में करमा पर्व के दौरान दैनिक मजदूरों को समय पर मजदूरी न दिए जाने को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। इस मुद्दे को झारखंड राबता हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतलूब इमाम ने उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
read more: पशुओं के टीकाकरण से पूर्व उनमें ईयर टैग जरूर लगवाए – एडीएम
करमा पर्व से नहीं मिली मजदूरों को मजदूरी
अपने पत्र में हाजी मतलूब इमाम ने उल्लेख किया कि करमा पर्व के दौरान मजदूरों को उनकी मेहनत की मजदूरी नहीं दी गई, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। मजदूर खूंटी डीएफओ के अधीन विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे थे और त्योहार से पहले जब वे भुगतान के लिए कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें न तो अधिकारी से मिलने दिया गया और न ही उनकी समस्या सुनी गई। साथ ही उन्होंने पत्र में लिखा कि जब इस मामले को उच्च अधिकारियों के पास भी उठाया गया, तब भी कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, बल्कि अधिकारी का पक्ष लिया गया। इससे मजदूरों के बीच भारी असंतोष है। हाजी मतलूब इमाम ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न की जाए।
read more: कोविड की वापसी पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जारी किए कड़े निर्देश













