Ranchi: देशभर में इन दिनों Mohammad Deepak का नाम बड़े गर्व के साथ लिया जा रहा है। जिस प्रकार उन्होंने एक मुस्लिम व्यक्ति की जान बचाकर इंसानियत का परिचय दिया, वह नफरत के दौर में मोहब्बत की एक जलती हुई लौ के समान है। दीपक का यह साहसी कदम भाईचारे और मानवता की सच्ची तस्वीर पेश करता है।
देखा जाए तो इस घटना की चर्चा झारखंड में भी जोरों पर है। हाल ही में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari ने घोषणा की थी कि वे अपने चार महीने के वेतन से दीपक को 2 लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट करेंगे। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari ने Mohammad Deepak से फोन पर भावनात्मक बातचीत की। उन्होंने दीपक का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें झारखंड आने का निमंत्रण दिया, जिसे दीपक ने सराहा। लेकिन, दीपक ने बताया कि उनके परिवार में कुछ सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिसके कारण वे अभी आने में असमर्थ हैं।
मंत्री खुद जाएंगे देहरादून
दीपक की स्थिति को समझते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं उनसे मिलने देहरादून जाने का निर्णय लिया। एक वीडियो जारी कर मंत्री ने बताया कि वे जल्द ही देहरादून जाकर दीपक को 2 लाख रुपये की सम्मान राशि सौंपेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि बजट सत्र के बाद झारखंड में दीपक का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
देखा जाए तो दीपक का यह कार्य आज के युवाओं के लिए एक मिसाल है। जो सिखाता है कि नफरत की राजनीति से दूर रहकर शिक्षा, एकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़े। भारत की असली ताकत विभाजन में नहीं, बल्कि भाईचारे और इंसानियत में निहित है।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।








