Jharkhand News: झारखंड के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और इस बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने 6 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान रांची समेत राज्य के छह जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है.
क्यों हो रही भारी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से राज्य के सभी हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं इस बारिश के दौरान भारी वर्षा भी हो सकती है.
read more- झारखंड B.Ed Result 2024 Out! यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट और काउंसलिंग शेड्यूल
अलर्ट जारी जिलों की सूची
5 और 6 जुलाई को कोल्हान और संताल प्रमंडल के सभी जिलों के साथ-साथ रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, खूंटी, गिरिडीह, हजारीबाग जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 जुलाई से मानसून की सक्रियता में कमी आएगी.
पिछले 24 घंटे की बारिश का रिकॉर्ड
राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई है:
- बोकारो: 30 मिमी
- दुमका: 25.2 मिमी
- जमशेदपुर: 18.9 मिमी
- राजमहल: 18.2 मिमी
- गुमला: 16.4 मिमी
इसके अलावा अन्य कई क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है.
read more- Aaj Ka Rashifal: आज 5 राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव, क्या आप भी हैं लकी लिस्ट में?
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि वे मौसम की अपडेट्स पर नजर बनाए रखें और आवश्यक सावधानी बरतें, खासकर जिन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. साथ ही जलभराव और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहना आवश्यक है.












