Hemant Soren ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक अहम बैठक की अध्यक्षता करते हुए असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को नई दिशा दी। इस बैठक में विभिन्न जिलों से आए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत रणनीति तैयार करना और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना था। इस दौरान आदिवासी, शोषित और वंचित वर्गों वाले क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि,
“यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय अस्मिता को सशक्त करने का एक ऐतिहासिक अवसर है।”
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
उन्होंने आगे कहा कि झामुमो की विचारधारा हमेशा से वंचित और शोषित समाज के अधिकारों की रक्षा करने की रही है, और यही सोच असम में भी पार्टी के विस्तार का आधार बनेगी।
बैठक में कार्यकर्ताओं के लिए क्षेत्रवार रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता, अनुशासन और पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंत्री चमरा लिंडा समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








