Wednesday, January 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

09 अप्रैल का इतिहास: पाकिस्तान ने किया भारत के गुजरात में हमला, मुंह की खानी पड़ी

April 9, 2025
in संपादकीय
A A
Share on FacebookShare on Twitter

देश-दुनिया के इतिहास में 09 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख कई मायनों में खास है। 1965 में 09 अप्रैल को ही गुजरात के कच्छ में पाकिस्तान की सेना ने हमला किया था। पाकिस्तान ने इसे ऑपरेशन डेजर्ट हॉक नाम दिया। करीब पांच महीने चले इस युद्ध में भारत का पलड़ा भारी रहा। इस युद्ध का अंत संयुक्त राष्ट्र की ओर से युद्ध विराम की घोषणा के बाद 23 सितंबर 1965 को हुआ। जनवरी 1966 को हुए ताशकंद समझौते के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे से जीते हुए इलाके वापस लौटा दिए।

इसके अलावा 09 अप्रैल, 2011 को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने चार दिन से चल रहा अपना आमरण अनशन तोड़ा। अन्ना भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अनशन पर थे। उनकी मांग थी कि सरकार लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाए। सरकार ने उनकी मांग मानते हुए अनशन के पांचवें दिन यानी 09 अप्रैल को इसके लिए अधिसूचना जारी की। इसके बाद अन्ना ने एक बच्ची के हाथों नींबू पानी पीकर अपना अनशन तोड़ा। अनशन तोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक लोकपाल विधेयक पास नहीं किया जाता, तो अगले दिन से वो एक बार फिर आंदोलन शुरू करेंगे। 15 अगस्त तक विधेयक पास नहीं हुआ और 16 अगस्त को अन्ना दोबारा अनशन पर बैठे। इसके बाद देशभर में अन्ना के समर्थन में आंदोलन शुरू हो गए।

आखिरकार सरकार को आनन-फानन में इस बिल को लोकसभा में लाना पड़ा। लोकसभा में बिल पास होने के बाद अन्ना का आंदोलन खत्म हुआ। अन्ना के आंदोलन को किरण बेदी, कुमार विश्वास, अनुपम खेर, जनरल वीके सिंह, योगेंद्र यादव जैसी हस्तियों ने समर्थन दिया। पूरे आंदोलन से सबसे ज्यादा फायदा अरविंद केजरीवाल को हुआ। इस आंदोलन से नेता बने केजरीवाल मुख्यमंत्री बने। केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले में जेल जाना पड़ा। हालिया दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।इसके अलावा 09 अप्रैल 2003 को बगदाद के फिरदौस चौराहे पर लगी सद्दाम हुसैन की मूर्ति को गिरा दिया गया। इस घटना को इराक में सद्दाम की तानाशाही के खात्मे का प्रतीक माना जाता है।

Related Post

Is our mother tongue in danger? The new generation is forgetting Hindi!

क्या खतरे में है हमारी मातृभाषा? हिंदी को भूल रही है नई पीढ़ी!

September 14, 2025
Teachers' Day Special: शिक्षक दिवस पर जानिए उन गुरुओं के बारे में जिन्होंने देश की दिशा बदली

Teachers’ Day Special: शिक्षक दिवस पर जानिए उन गुरुओं के बारे में जिन्होंने देश की दिशा बदली

September 5, 2025
रांची के लाल और झारखंड के जांबाज़: कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को सलाम

Kargil Vijay Diwas: रांची के लाल और झारखंड के जांबाज़, कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को सलाम

July 26, 2025
क्या समय हर घाव भर देता है?

क्या समय हर घाव भर देता है? जानिए सच्चाई

June 24, 2025

महत्वपूर्ण दिवस

1860ः पहली बार मनुष्य की आवाज का अंकन किया गया।

1965ः कच्छ के रन में भारत-पाकिस्तान में युद्ध छिड़ा।

1988ः ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।

1989ःएशिया की पहली संपूर्ण भूमिगत संजय जल विद्युत परियोजना शुरू।

1998ः सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से लोगों की मृत्यु।

1999ः नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या।

1999ः खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।

2002ः बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।

2003ः स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।

2004ः इराक में अमेरिकी काफिले पर हमले में नौ लोगों की मृत्यु।

2004ः पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायालय ने माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण संबंधी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।

2005ः ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स से कैमिला का विवाह।

2006ः यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि।

2006ः पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनाव के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।

2008ः नेपाल में बहु प्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान।

जन्म

1893ः हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन।

1948ः अभिनेत्री जया बच्चन।

1954ः प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री जयराम रमेश।

निधन

1981ः प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख।

2009ः प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत।

महत्वपूर्ण दिवस

-पराक्रम दिवस (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल)।

Related Posts

Is our mother tongue in danger? The new generation is forgetting Hindi!
लाइफस्टाइल

क्या खतरे में है हमारी मातृभाषा? हिंदी को भूल रही है नई पीढ़ी!

September 14, 2025
Teachers' Day Special: शिक्षक दिवस पर जानिए उन गुरुओं के बारे में जिन्होंने देश की दिशा बदली
लाइफस्टाइल

Teachers’ Day Special: शिक्षक दिवस पर जानिए उन गुरुओं के बारे में जिन्होंने देश की दिशा बदली

September 5, 2025
रांची के लाल और झारखंड के जांबाज़: कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को सलाम
झारखंड

Kargil Vijay Diwas: रांची के लाल और झारखंड के जांबाज़, कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को सलाम

July 26, 2025
Next Post

मांस-मछली और मुर्गा की दुकानें 10 अप्रैल को रहेंगी बंद

जमशेदपुर में भीषण आग से छह फुटपाथ दुकानें खाक

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

दावोस जा रहे Donald Trump के विमान की वॉशिंगटन में Emergency Landing, जानिए क्या है वजह

दावोस जा रहे Donald Trump के विमान की वॉशिंगटन में Emergency Landing, जानिए क्या है वजह

January 21, 2026

Ranchi News: राहुल दुबे गैंग ने बिल्डर से मांगी करोड़ो की रंगदारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

Jharkhand News: इस दिन से शुरु होगी आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा, JAC ने जारी किया Schedule

Ranchi News: रांची में खुले नाले में गिरे दो सगे भाई, मां ने कूदकर बचाई एक की जान

Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम ले सकता है U-Turn, ठंड और बढ़ने के आसार

21 जनवरी 2026 का Rashifal: इन राशियों के लिए दिन होगा बढ़िया, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे-

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra