Hormuz Strait Ship Attack: मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका, इजराइल और ईरान के युद्ध के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। होर्मुज स्ट्रेट के बीच चल रहे थाईलैंड के क्रूज पर बड़ा हमला हुआ है। थाईलैंड से गुजरात जा रही मयूरी रानी क्रूज पर हमले में तीन लोग लापता हो गए हैं। वहीं हमले में जहाज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
Hormuz Strait Ship Attack: यूएई से गुजरात के लिए निकला था जहाज
कैरियर मयूरी नारी जहाज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से रवाना हुआ था। यह जहाज भारत के गुजरात जो रहा था। जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त जहाज ओमान के पास चल रहा था इसी दौरान जहाज को प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया।
Hormuz Strait Ship Attack: जहाज के पिछले हिस्से पर हमला
हमले के बाद थाईलैंड के परिवहन मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के वक्त जहाज में कुल 23 लोग मौजूद थे। हमले में 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है वहीं तीन लोग अभी लापता है। उनकी खोजबीन जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जहाज के पिछले हिस्से पर हमला हुआ है। इस हमले से जहाज के इंजन में आग लग गई। तीन लोग जो लापता हुए हैं वे इसी इंजन रुम में काम कर रहे थे। हालांकि घटना के बाद ओमान की नेवी ने तुरंत राहत कार्य चलाते हुए 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









