ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर अलग असर डालती है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है, जो उसके दिन को प्रभावित करता है। ऐसे में जानिए 12 दिसंबर 2025, शुक्रवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि
कल आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और काम तेजी से पूरे होंगे। किसी पुराने काम में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है, जिससे मन खुश रहेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। बस फिजूलखर्ची से बचें और कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। सेहत का ख्याल रखें और रूटीन फॉलो करें।
वृषभ राशि
आप भावुक रह सकते हैं लेकिन दिन अच्छा बीतेगा। काम में सुधार नजर आएगा। किसी खास व्यक्ति से बातचीत मन खुश कर देगी। हालांकि पैसों के मामले में सावधानी रखें। देर रात भारी खाना खाने से बचें।
मिथुन राशि
दिन आपके लिए बेहद लकी रहेगा। रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। दोस्तों और परिवार संग अच्छा समय बितेगा। ट्रैवल प्लान बन सकता है।
कर्क राशि
शांत मन से लिए गए फैसले आपके काम को आसान बना देंगे। ऑफ़िस में दबाव कम रहेगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी। शाम शांत और सुकून भरी होगी। हल्की थकान महसूस हो सकती है।
सिंह राशि
आपकी पर्सनैलिटी बेहद आकर्षक रहेगी और लोग प्रभावित होंगे। बिजनेस में फायदा मिल सकता है। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत और नींद पर ध्यान दें।
कन्या राशि
आपको मेहनत का सही फल मिलेगा। ऑफिस में आपके सुझाव अहम साबित होंगे। घर में खुशी और शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधार की ओर है। खर्चों को कंट्रोल में रखें।
तुला राशि
जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें, कोई गलती न करें। रिश्तों में धैर्य जरूरी है। ओवरथिंकिंग से बचें और बाहर का खाना न खाएं।
वृश्चिक राशि
आपकी क्रिएटिविटी चमकेगी और लोग प्रभावित होंगे। नए आइडिया से कामयाबी मिलेगी। किसी दोस्त से मदद मिल सकती है। लव लाइफ में सुधार आएगा। कोई पुरानी चिंता खत्म होगी।
धनु राशि
दिन मनचाहे काम पूरे कराएगा। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ सुखद रहेगी। रूटीन फॉलो करें और खुद का ध्यान रखें।
मकर राशि
काम में सफलता सुनिश्चित है। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। कोई नया मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बड़ा निवेश न करें। खानपान में सावधानी रखें।
कुंभ राशि
गुस्से को कंट्रोल में रखें। बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। मीटिंग में दूसरों की राय सुनना फायदेमंद होगा। पैसों को लेकर सतर्क रहें। सेहत को नजरअंदाज न करें।
मीन राशि
दिमाग शांत रहेगा तो फैसले सही होंगे। क्रश को प्रपोज करने का शुभ समय है। प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ दिखेगी। छोटे-छोटे लाभ मिलेंगे। परिवार में खुशियाँ रहेंगी। सेहत का ध्यान रखें और आवश्यक हो तो ब्रेक लें।
डिस्क्लेमर:
राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और सामान्य आकलन पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ मार्गदर्शन देना है। इसमें बताए गए भविष्यफल और सलाह पूर्णतः सुनिश्चित या वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं होते। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपनी बुद्धि, अनुभव और विशेषज्ञ की सलाह को प्राथमिकता दें।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









