Rashifal: 4 दिसंबर 2025 का दिन कई राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा, कई राशि वालों के लिए खुलेंगे किस्मत के दरवाजे,जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे-
मेष राशि
आज हालात थोड़े परेशान करने वाले रहेंगे और विरोधी बेवजह अड़ंगे डाल सकते हैं, इसलिए हर कदम सतर्क रहो. कामकाज में मन भटकेगा और छोटी-सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है.
वृषभ राशि
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन नए काम की शुरुआत के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है. दोस्तों से मदद मिलेगी और घर में चल रहे तनाव कम होंगे.
मिथुन राशि
आज घर में मेहमानों की आवाजाही बढ़ेगी और किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. लंबी यात्रा की प्लानिंग बन सकती है.
कर्क राशि
दिन शुभ रहेगा लेकिन हेल्थ में उतार-चढ़ाव रह सकता है. पुराने कामों में बदलाव लाने के लिए पार्टनर आपकी मदद करेगा. निवेश के लिए समय अच्छा है और इससे आपको सीधा लाभ मिलने की संभावना है.
Read More: विराट का रिकॉर्ड शतक, साउथ अफ्रीका को मिला 359 रन का टारगेट
सिंह राशि
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन नए काम की शुरुआत के लिए बनाए गए संपर्क बाद में फायदेमंद साबित होंगे. किसी पर अंधा भरोसा मत करो पहले स्थिति परखो.
कन्या राशि
दिन कुछ मुश्किलें लेकर आएगा. व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन नया निवेश सोच-समझकर करो गलत कदम नुकसान दे सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी रखो और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में विवाद उत्तेजित हो सकता है.
तुला राशि
आज हालात थोड़े टफ रहेंगे. जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी और आर्थिक मदद की जरूरत भी पड़ सकती है. दिन में अनावश्यक नुकसान का योग है, इसलिए बेवजह के कामों में हाथ मत डालो.
वृश्चिक राशि
दिन अच्छा रहेगा. कामकाज में बड़े आर्थिक सहयोग की संभावना है. कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे मन हल्का होगा. निवेश से लाभ मिलेगा और पुराने सपनों में से एक पूरा होने का योग बन रहा है.
धनु राशि
किसी जरूरी काम से लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है और यह यात्रा सफल होगी. किसी योजना को आगे बढ़ाने में आर्थिक मदद मिलेगी. निवेश में भी लाभ के अवसर बनेंगे.
मकर राशि
दिन सामान्य रहेगा. नया काम शुरू कर सकते हैं और उसमें आर्थिक सहायता आसानी से मिल जाएगी. पुराने विवाद खत्म होने से मानसिक शांति मिलेगी. बड़े फैसले लेने के लिए समय अनुकूल है.
कुंभ राशि
आज किसी परिचित की सेहत बिगड़ने से मन बेचैन हो सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और काम में रुकावट डाल सकते हैं. पैसों में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए अभी निवेश करने की गलती मत करो.
मीन राशि
दिन शुभ रहेगा. नए दोस्त बनेंगे और व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी करने वालों को अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी और प्रमोशन का योग है.
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।









