Rashifal: 21 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए बहुत अच्छा होगा, कई राशियों को मिलेगा फायदा, इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़े आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। बुधवार को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बुधवार को धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों में भी मधुरता आएगी। साथ ही जानेंगे बुधवार के दिन मेष राशि वालों के लिए लकी रंग और अंक क्या रहेगा।
वृष राशि
वृष राशि वालों की संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा, नए और सुन्दर-सुन्दर वस्त्रों के प्रति आपका रुझान घटेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में भी भागीदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए पश्चिम दिशा की राजकीय यात्रा का योग बन रहा है। संतान सुख में वृद्धि होगी और कहीं से वस्त्र का उपहार मिलेगा। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता व व्यस्तता रहेगी। आज राशि से अष्टम घर में मीन राशि का शनि मार्गी हो रहा है, पाचन क्रिया मंद और वायु विकार से शरीर कष्ट दे सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। इस दौरान आय में यथोचित वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से भी आय होगी। हालांकि आपको क्रोध से बचना होगा। संतान पक्ष से भी उच्च शिक्षा, शोधादि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। रात्रि में भाइयों का सहयोग से पुरानी रंजिश समाप्त हो जाएगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आपकी इच्छा के विरूद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। परिवार में सर्वत्र सुख शांति रहेगी। अकस्मात् अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल जन्म तृतीय में, मकर राशि का होकर चंद्र से दशम योग बन रहा है। माता का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। बहुत समय से रुका हुआ धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा।
धनु राशि
राशि स्वामी बृहस्पति आज राशि से अष्टम भाव में मार्गी हो रहे हैं। चतुर्थ भाव में शनि भी कार्यक्षेत्र में कठिनाई व परिश्रम की अधिकता रखेगा। सायंकाल से लेकर आधी रात तक निकट की यात्रा का योग है। आगे आने वाले कुछ दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मकर राशि
आज आपके भाग्य का उदय, धन, कर्म, कीर्ति की वृद्धि, शत्रु चिंताओं का दमन प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता की प्राप्ति, हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोरथ सिद्धि होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आपका दिन मिश्रित फलकारक है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में इनवैस्ट करना पड़े तो निश्चिंत होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा।













