Rashifal: 16 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए उम्मीदों भरा होगा दिन, कई राशियों को उठाना पड़ेगा नुकसान,जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे-
मेष राशि
दोपहर तक पैसा कमाने की चाहत में आप व्यस्त रहेंगे। धन लाभ तो होगा, लेकिन अनावश्यक कार्यों में खर्च भी हो जाएगा। हाथ-पैरों में थकान और उदर संबंधी समस्या हो सकती है।
वृषभ राशि
किसी परिचित से समाचार मिल सकता है जो आपको सोच में डाल देगा। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा. दोपहर के बाद कार्य अधूरे रह सकते हैं, और घर का माहौल गर्म हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुन राशि
निर्णय सोच-समझकर लें. घर में खर्च अधिक रहेगा। शाम तक पैसों से जुड़ी परेशानी हल हो सकती है। परिवार में चिंता का माहौल रहेगा।
कर्क राशि
धन का प्रवाह सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलेगा जो भविष्य में लाभ देगा। विद्यार्थी प्रगति करेंगे। शाम को पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।
सिंह राशि
अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। शाम के बाद स्थिति सुधरेगी और रुके कार्य पूरे होंगे।
कन्या राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सुबह की मेहनत भविष्य में लाभ देगी। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। लव लाइफ सामान्य रहेगी, प्रेमी से मतभेद संभव हैं।
Read More: भू-धंसान और भूस्खलन की घटनाओं पर धनबाद प्रशासन गंभीर, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
तुला राशि
कला, फैशन और ब्यूटी से जुड़े जातकों के लिए दिन लाभकारी है। भावुकता पर नियंत्रण रखें और व्यवहारिकता से काम लें। दोपहर बाद लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
आज का दिन लाभप्रद है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में कमाई अच्छी होगी। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धर्म और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।
धनु राशि
परिवार और मित्र सलाह देंगे, ध्यान से सुनें. दोपहर से स्थिति सुधरेगी। शाम को मनोरंजन से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में सतर्कता रखें।
मकर राशि
बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा. दोपहर के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। रिश्तेदारों के साथ समय बिताना होगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
कुंभ राशि
दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। बीमार जातकों की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में धन अटक सकता है। दोपहर के बाद धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन राशि
दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। सुबह सुस्ती और कमजोरी महसूस होगी। कार्यों में देरी से मन उदास रहेगा। दोपहर के बाद कामकाज में सफलता मिलेगी।








