Jharkhand: झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांवड़ियों से भरी बस के पलटने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा जमुनिया चौक के पास हुआ, जहां सावन के महीने में बाबाधाम जा रहे श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Read More: बासुकिनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 5 की मौत, 23 घायल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:
“देवघर के मोहनपुर प्रखंड में बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। घायल श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।”
आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है।
जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की…— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 29, 2025
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी जताया दुख
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी इस दर्दनाक हादसे पर संवेदना प्रकट की। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा:
“देवघर के मोहनपुर में कांवरियों से भरी बस की भीषण दुर्घटना बेहद हृदयविदारक है। अब तक 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु और 23 के घायल होने की सूचना है।”
उन्होंने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन और सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराया जाए और गंभीर मामलों को हायर सेंटर रेफर किया जाए। मंत्री ने दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
देवघर के मोहनपुर में कांवरियों से भरी बस की भीषण दुर्घटना बेहद हृदयविदारक है। अब तक 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु और 23 के घायल होने की सूचना है।
मैंने जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन को घायलों के समुचित इलाज और गंभीर मामलों में हायर सेंटर रेफर… pic.twitter.com/jF4RrHQFum
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) July 29, 2025
राहत व बचाव कार्य जारी
हादसे के बाद जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस सेवाएं मौके पर पहुंच गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









