Bollywood news: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह अक्सर अपने मूवीज के किरदार को लेकर प्रचलित रहे है. रणवीर सिंह एक बार फिर अपनी मोस्ट अवेटीड पिक्चर ‘’धुरंधर’’ के रेअलेअसे के बाद से चर्चा में आ गए है. टीज़र के मुताबिक़ ये पिक्चर बहुत ही धमाकेदार और एक्शन से लैस होने वाली है.
रणवीर सिंह का किरदार
दरअसल रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. निर्देशक आदित्य धर की इस एक्शन-थ्रिलर में रणवीर एक गुस्सैल, रहस्यमयी और घातक किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसकी डायलॉग—”मैं घायल हूँ, इसलिए घातक हूँ”—ने दर्शकों को सनी देओल की क्लासिक फिल्मों की याद दिला दी.
फिल्म में कोण कोण आएगा नज़र
फिल्म की स्टारकास्ट में आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं, जो अपने-अपने अनोखे अंदाज़ में स्क्रीन पर चमकते नजर आएंगे. रणवीर का किरदार एक रहस्यमयी जासूस का है, जबकि बाकी कलाकारों ने फिल्म की विविधता और थ्रिल को मजबूती दी है. बैकग्राउंड में पंजाबी रैप स्कोर और फिल्म का सिनेमैटिक टोन इसे 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर रहा है. ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी और इसके निर्माता हैं जियो स्टूडियोज तथा B62 स्टूडियोज.
सोशल मीडिया पर लोग रणवीर सिंह और उनके डायलॉग के बारे काफी चर्चा कर रहे है. लोगों के बिच फिल्म को लेके काफी उत्साह है और वो बेसब्री से फिल्म का इंतज़ार कर रहे है.
read more: 54 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा: विराट कोहली को भी शुभमन गिल ने छोड़ा पीछे













