Friday, December 5, 2025
  • Login
Khabar Mantra
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
    • बिहार चुनाव
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • करियर
  • News Scoop
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Khabar Mantra
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
    • बिहार चुनाव
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • करियर
  • News Scoop
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Khabar Mantra
No Result
View All Result
Home देश

दंगा करने की हिम्मत की तो दंगाई की संपत्ति बांट दी जाएगी गरीबों को: योगी आदित्यनाथ

A Singh by A Singh
April 1, 2025
in देश
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

-सीएम योगी ने किया उत्तर प्रदेश के बरेली में 932 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ साल में बरेली समेत सूबे भर में कहीं भी दंगे नहीं हुये। यदि अब किसी ने दंगा करने की हिम्मत की तो दंगाई की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांट दी जाएगी। समाजवादी सरकार ने ने गोवंश को लावारिस छोड़ दिया था। उनके मुखिया कहते हैं कि गोबर से दुर्गंध आती है। ये उनकी असलियत है। वे गौमाता को कसाइयों के हवाले करते थे। हमने कसाइयों को जहन्नुम भेजा, तो सपा को परेशानी हुई।

वह बरेली में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ के मौके पर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बरेली में 932 करोड़ रुपये की 132 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पूरे प्रदेश के लिए 2500 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बरेली काॅलेज ग्राउंड से मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गो-तस्करों और कसाइयों के साथ जिनके संबंध थे, वे गौमाता की सेवा क्या जानें। उनको गौमाता के गोबर में तो दुर्गंध ही नजर आएगी। उन्हें अपने कृत्यों में दुर्गंध नजर नहीं आती है। 2017 से पहले बरेली में हर साल पांच-सात दंगे आम बात थी। अब बरेली में दंगा नहीं, चंगा है।

उन्होंने कहा कि जिन एम्बुलेंस को आज हरी झंडी दिखाई गई है, उनसे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी। 2017 से पहले 108 एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम 17 से 19 मिनट था, जिसे अब घटाकर 7 मिनट से कम किया गया है। इन्सेफलाइटिस, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए यह अभियान जरूरी है। इस मौके पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, टूलकिट और आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए।

योगी ने बताया कि शिक्षक-छात्र अनुपात सुधारने के लिए 1.25 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है। अब स्कूलों को इंटीग्रेटेड स्कूल कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश में 16 अटल आवासीय विद्यालय शुरू किए गए हैं, जो श्रमिकों के बच्चों के लिए मॉडल स्कूल के रूप में कार्य करेंगे। 2017 से पहले सरकारी स्कूलों की हालत खराब थी। अब 1.91 करोड़ छात्रों के बैंक खातों में 1200 रुपये भेजे जा रहे हैं। सरकार द्वारा दो यूनिफॉर्म और संपूर्ण ड्रेस अनिवार्य रूप से दी जा रही है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डाॅ. राघवेन्द्र शर्मा, डाॅ. डीसी वर्मा, डाॅ. श्याम बिहारी लाल, संजीव अग्रवाल व कुंवर महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, विशेष सचिव मुख्यमंत्री ईशान प्रताप सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य आदि उपस्थित रहे।

ShareTweetSend

Related Posts

भारत की सबसे बड़ी Airline ठप! देशभर में 550 से अधिक उड़ानें रद्द

भारत की सबसे बड़ी Airline ठप! देशभर में 550 से अधिक उड़ानें रद्द

December 5, 2025
Over 300 flights cancelled due to new DGCA rules

DGCA के नए नियमों के कारण 300 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, कई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

December 4, 2025
Big Breaking : बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान पड़ गया महंगा, TMC विधायक सस्पेंड, कह दी ये बड़ी बात

Big Breaking : बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान पड़ गया महंगा, TMC विधायक सस्पेंड, कह दी ये बड़ी बात

December 4, 2025
Indigo का ऑपरेशन क्रैश! 200+ फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी

Indigo का ऑपरेशन क्रैश! 200+ फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी

December 4, 2025
BHU कैंपस में देर रात बवाल: छात्रों और सिक्योरिटी में संघर्ष, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

BHU कैंपस में देर रात बवाल: छात्रों और सिक्योरिटी में संघर्ष, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

December 3, 2025
क्या PMO बना “सेवा तीर्थ”? सरकार बड़े नाम-बदलाव के बीच राजभवन होगा “लोक भवन”

Breaking News: क्या PMO बना “सेवा तीर्थ”? राजभवन होगा “लोक भवन”!

December 2, 2025
Load More

Latest News

Jharkhand News: धनबाद के धैया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विवाद, दुकानदारों में नाराज़गी

Jharkhand News: धनबाद के धैया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विवाद, दुकानदारों में नाराज़गी

45 minutes ago
Dhanbad में ऑटो–पिकअप की जोरदार टक्कर, Nwada की महिला की दर्दनाक मौत

Dhanbad में ऑटो–पिकअप की जोरदार टक्कर, Nwada की महिला की दर्दनाक मौत

2 hours ago
अब शिकायत दर्ज करना हुआ बेहद आसान, घर बैठे ऐसे करें Online FIR!

घर बैठे ऐसे करें Online FIR! अब शिकायत दर्ज करना हुआ बेहद आसान

2 hours ago
E-Kalyan: Pending scholarships cleared! Technical issue resolved in Delhi!

E-Kalyan: लंबित छात्रवृत्ति का रास्ता साफ! दिल्ली में तकनीकी समस्या का समाधान!

2 hours ago
Jharkhand News : कचरे के गोदाम में भीषण आग, लगभग 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

Jharkhand News : कचरे के गोदाम में भीषण आग, लगभग 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

2 hours ago
Redmi 15C भारत में लॉन्च: बड़ी स्क्रीन और AI फीचर्स के साथ और भी…

Redmi 15C भारत में लॉन्च: बड़ी स्क्रीन और AI फीचर्स के साथ और भी…

2 hours ago
  • About Editor
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Site Map

© 2025 Khabar Mantra - All Right Reserve

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
    • बिहार चुनाव
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • करियर
  • News Scoop
  • ई-पेपर

© 2025 Khabar Mantra - All Right Reserve