Jharkhand News: धैया क्षेत्र में शुक्रवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे धनबाद के अंचल अधिकारी (सीओ) रामप्रवेश कुमार पर एक दुकानदार को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश फैल गया और वे सीओ से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं।
Read More-Big Breaking : 8 दिसंबर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Jharkhand News: कई दुकानों को खाली कराया जा रहा
जानकारी के अनुसार, धैया इलाके में अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया, जिसके तहत कई दुकानों को खाली कराया जा रहा था। दुकानदारों ने दुकान हटाने के लिए कुछ समय मांगा, लेकिन सीओ ने तुरंत दुकान खाली करने का निर्देश दिया। दुकानदारों का कहना है कि जिस जमीन पर वे दुकानें लगाए हुए हैं, वह सरकारी भूमि है और धनबाद नगर निगम द्वारा ही इन दुकानों को संचालन की अनुमति दी गई है।
Read More-Jharkhand News : कचरे के गोदाम में भीषण आग, लगभग 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
इसी दौरान नोकझोंक बढ़ गई और आरोप है कि बहस के बीच एक दुकानदार को थप्पड़ मार दिया गया। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर मौजूद अन्य दुकानदारों में नाराज़गी बढ़ गई और उन्होंने सीओ के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए माफी की मांग की।
फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन है और प्रशासन की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी कार्रवाई करें, परन्तु सम्मानजनक व्यवहार भी बनाए रखें।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








