कतरास: बरोरा क्षेत्र स्थित मुराईडीह ओल्ड वर्किंग के छह नम्बर पैच में अवैध कोयला खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर एएमपी कोलियरी की प्रबंधन टीम, स्थानीय पुलिस एवं सीआईएसएफ के साथ मिलकर मौके पर पहुंची और चार अवैध मुहानों के साथ-साथ एक अवैध रास्ते को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सात नम्बर आउटसोर्सिंग पैच में एक ट्रक द्वारा अनाधिकृत रूप से कोयला लोड करने की कोशिश की जा रही थी। जब प्रबंधन द्वारा इसे रोका गया, तो कोयला तस्करों के गुर्गों ने कोलियरी के मैनेजर और एक अन्य अधिकारी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना के बाद प्रबंधन द्वारा अवैध मुहानों को बंद करवाया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरोरा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अब भी अवैध खनन जारी है और केवल मुहानों की भराई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। लोगों की मांग है कि अवैध खनन में लिप्त असली जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









