Train Cancelled News: अगर आप जून में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने और कुछ के मार्ग बदलने का ऐलान किया है. रेलवे ने इसकी पूरी सूची जारी कर दी है, जिससे यात्री अपने सफर की योजना समय रहते बना सकें. नीचे जानिए किन ट्रेनों को किया गया है रद्द और किनके रूट में हुआ है बदलाव.
-
रद्द की गई ट्रेनें (Cancelled Trains List June 2025)
-
- आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046/68045)
तारीख: 2 से 8 जून तक रद्द.
-
- झाड़ग्राम-धनबाद मेमू (18019/18020)
तारीख: 2 और 4 जून को रद्द.
3. पटना जंक्शन से चरलापल्ली स्पेशल (03253)
तारीख: 16 और 18 जून को रद्द.
-
- चरलापल्ली-पटना जंक्शन स्पेशल (07255)
तारीख: 18 जून को रद्द.
-
- चरलापल्ली-पटना स्पेशल (07256)
तारीख: 20 जून को रद्द.
-
- टाटा-आसनसोल-बड़ाभूम मेमू पैसेंजर (68056/68060)
तारीख: 3, 4, 7 व 8 जून को यह ट्रेन केवल आद्रा तक चलेगी.
आद्रा-आसनसोल सेक्शन में रद्द.
-
- भोजुडीह-चंद्रपुरा मेमू (68079/68080)
तारीख: 6 और 8 जून को केवल महुदा स्टेशन तक चलेगी.
महुदा-चंद्रपुरा सेक्शन में सेवा स्थगित.
Read more- Breaking News: JAC 12वीं का साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
-
मार्ग परिवर्तित की गई ट्रेनें (Diverted Trains in June 2025)
- पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस (12875)
तारीख: 30 मई
नया मार्ग: प्रतापगढ़ → अमेठी → गौरीगंज → रायबरेली होकर.
-
- टाटा-हटिया एक्सप्रेस (18601)
तारीख: 8 जून
नया मार्ग: चांडिल → पारसनाथ → कोटशिला → मुरी होकर.
-
रीशिड्यूल की गई ट्रेनें (Rescheduled Trains)
-
- खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035)
तारीख: 2, 5, 7, 8 जून
दो घंटे की देरी से प्रस्थान.
-
- हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036)
तारीख: 3 और 6 जून
हटिया से दो घंटे की देरी से चलेगी.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
यात्रा से पहले NTES ऐप या [Indian Railways की वेबसाइट] (https://enquiry.indianrail.gov.in/) पर अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें.












