शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

बिम्सटेक में PM मोदी ने रखा 21 सूत्री कार्ययोजना का प्रस्ताव, कहा- सांस्कृतिक संबंध हमें करीब लाएंगे

अप्रैल 4, 2025
in देश National News
A A
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए 21 सूत्री कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा। बिम्सटेक को सामूहिक रूप से सक्रिय करने और नेतृत्व की भूमिका में आने वाले युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि सांस्कृतिक संबंध बिम्सटेक देशों को और करीब लाएंगे।

बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) बंगाल की खाड़ी से तटवर्ती या समीपी देशों का एक अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है। इसमें बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल सदस्य हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैंकॉक में आयोजित 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक समुद्री परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर, बिम्सटेक बैंकॉक विजन 2030 को अपनाने तथा बिम्सटेक प्रतिष्ठित व्यक्ति समूह की रिपोर्ट को अपनाने का स्वागत किया। बिम्सटेक सदस्य देशों ने शिखर सम्मेलन घोषणापत्र को भी अपनाया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में बिम्सटेक में अपने वक्तव्य की जानकारी दी और कहा, “बिम्सटेक वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। यह जरूरी है कि हम इसे मजबूत करें और अपने जुड़ाव को गहरा करें। इस संदर्भ में मैंने हमारे सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए 21 सूत्री कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा।”

प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक देशों में व्यापार को बढ़ावा देने और आईटी क्षेत्र की समृद्ध क्षमता का दोहन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि म्यांमार और थाईलैंड में हाल ही में आए भूकंप के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि बिम्सटेक देशों में व्यापार को बढ़ावा देने का समय आ गया है। बिम्सटेक में क्षमता निर्माण ढांचे का एक शानदार उदाहरण बनने की क्षमता है। हम सभी एक-दूसरे से सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे। हम सामूहिक रूप से बिम्सटेक को ऊर्जा देंगे और हमारे युवा ही इसका नेतृत्व करेंगे। संस्कृति जैसी कुछ चीजें ही आपस में जुड़ती हैं! सांस्कृतिक संबंध बिम्सटेक को और भी करीब ला सकते हैं।

Related Posts

Big Breaking: Stampede in Puri Rath Yatra
Breaking News

Big Breaking: पुरी के रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत 200 से ज्यादा घायल  

जुलाई 16, 2026
Major assurance from the Central Government in the Sonam Wangchuk case.
देश National News

Sonam Wangchuk मामले में केंद्र सरकार का बड़ा आश्वासन, स्वास्थ्य निगरानी करेंगे सरकारी डॉक्टर

जुलाई 16, 2026
Jagannath Rath Yatra: आखिर कैसे शुरु हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा-जाने पूरा इतिहास
देश National News

Jagannath Rath Yatra: आखिर कैसे शुरु हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा-जाने पूरा इतिहास

जुलाई 16, 2026
Next Post

महाराष्ट्र के नांदेड़ में दर्दनाक हादसा! ट्रैक्टर कुएं में गिरा, आठ महिला मजदूरों की मौत, तीन घायल

अनंत अंबानी की द्वारका पदयात्रा में शामिल हुए आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

17 July 2026 jharkhand Weather Alert

17 July Weather Alert: जानें झारखंड के किन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक

कोडरमा में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल

भारत टेक्स में छाया झारखंड, बांस से बनी स्टील बोतल और मग बने ग्लोबल आकर्षण

सारंडा से नोआमुंडी तक बंद खदानों पर गरजे बाबूलाल मरांडी, रोजगार को लेकर उठाए सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra