Dhanbad News: धनबाद में बेरोजगारी के दौर में जहां युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, वहीं कुछ ठग गिरोह उनके सपनों से खेलकर उन्हें ठगने में जुटे हैं। ऐसा ही मामला धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गल्फ देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर बिहार-झारखंड के 40 से अधिक बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी की गई।
पीड़ितों ने बताया कि “यस इंडिया ओवरसीज” नामक कंपनी के संचालकों ने 40 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक नौकरी लगवाने के नाम पर वसूले और बदले में फर्जी फ्लाइट टिकट थमा दिए। जब युवकों को शक हुआ और वे राम प्लाजा के चौथे तल्ले पर स्थित ऑफिस पहुंचे, तो देखा कि ऑफिस में ताला जड़ा हुआ है और संचालक फरार हैं।
Read more- चाईबासा में बड़ा हादसा– घर लौटते वक्त ई-रिक्शा पलटी, मासूम की गई जान
मामले की सूचना मिलने पर पीड़ितों ने बैंक मोड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने कंपनी के ऑनर को बुलाकर पूछताछ की और जांच शुरू करने की बात कही।
पीड़ित मोहम्मद अफसर और मोहम्मद इमरान खान ने बताया कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाकर पैसे ऐंठ रहा था। अब देखना होगा कि पुलिस कार्रवाई के बाद इन ठगे गए युवाओं को न्याय कब तक मिल पाता है।
Read more- गोवर्धन पूजा में भूल से भी ना करें ये एक गलती, वरना रूठ सकती हैं लक्ष्मी माता!









