Saraikela: सरायकेला में पारिवारिक संपत्ति विवाद खूनी संघर्ष का मामला निकलकर सामने आया है। आरआईटी थाना क्षेत्र के मार्ग संख्या-4 स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन परिसर में स्कूल संचालक सत्यप्रकाश सुधांशु पर अपने छोटे भाई और चर्चित चिकित्सक डॉ. ओपी आनंद को गोली मारने का आरोप है। गोली उनकी पीठ में लगी है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया, जहां देर रात ऑपरेशन कर गोली निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई।
पत्नी से विवाद के बाद हुई फायरिंग
जानकारी के अनुसार, डॉ. ओपी आनंद डुप्लेक्स के निचले तल पर रहते हैं, जबकि उनके बड़े भाई सत्यप्रकाश ऊपर के तल पर रहते हैं। वर्ष 2021 में पिता वाईपी यादव के निधन के बाद से दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ने निजी सुरक्षा गार्ड भी रखे थे।
सोमवार रात घर लौटने के दौरान सत्यप्रकाश की डॉ. आनंद की पत्नी सरीता आनंद से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान सत्यप्रकाश ने सर्विस रिवॉल्वर निकालकर उन पर तान दी। पत्नी को बचाने पहुंचे डॉ. आनंद को गोली लग गई। दूसरी गोली चलने के दौरान सुरक्षा गार्ड ने आरोपी को पकड़कर खींच लिया, जिससे गोली हवा में चली गई।
डॉ. आनंद की बेटी आन्या के मुताबिक, गोली लगने के बाद परिजन और उनके बड़े पापा उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में बड़े पापा वहां से चले गए।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद में सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली है। पुलिस परिजनों, कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी कर रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









