IND vs PAK T20: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज शाम 7 बजे आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मैच से पहले स्टेडियम में रैपर Hanumankind की प्रस्तुति ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। मुकाबले को देखने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी स्टैंड्स में नजर आए।
टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया। बताते चलें कि पिछले साल एशिया कप में भी ऐसा ही रुख अपनाया गया था। दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया था।
IND vs PAK T20: कोलंबो में 50% बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कोलंबो में 50% बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल बारिश नहीं है, लेकिन बादल छाए हुए हैं। पिच स्पिन और धीमी गेंदबाजी के लिए जानी जाती है, जिससे पाक गेंदबाज उस्मान तारिक की विविधता भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है।
टीम संयोजन में बदलाव की संभावना है। अभिषेक शर्मा को ओपनिंग में मौका मिल सकता है, जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव या वॉशिंगटन सुंदर विकल्प हो सकते हैं। दोनों टीमें संतुलित नजर आ रही हैं, ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।











