Dhanbad: स्वतंत्रता दिवस 2025 के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गोल्फ ग्राउंड में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल का संयुक्त निरीक्षण किया।
इस रिहर्सल में CAPF, CISF, RPSF, झारखंड सशस्त्र पुलिस-3, डीएपी-1 पुरुष, डीएपी-2 महिला, गृहरक्षक, ग्रामीण पुलिस बल, NCC कैडेट्स, भारतीय स्काउट-गाइड और बैंड दल ने निर्धारित क्रम में हिस्सा लिया।
डीसी ने दिए सटीक तैयारी के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं सटीक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समारोह के दिन सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, मंच सज्जा और अतिथि स्वागत की व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हों।
एसएसपी का विशेष फोकस – सुरक्षा और यातायात
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस बल और यातायात कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भीड़-भाड़ व अव्यवस्था से बचाव हो और सभी आगंतुकों की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समय-सारणी
धनबाद में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
- शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम – सुबह 9:00 बजे (उपायुक्त द्वारा)
- समाहरणालय – 10:00 बजे
- अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय – 10:20 बजे
- मिश्रित भवन – 10:30 बजे
- गांधी सेवा सदन – 10:40 बजे
- रेड क्रॉस सोसाइटी – 10:50 बजे
- पुलिस लाइन, धनबाद – 11:00 बजे
मौके पर मौजूद अधिकारी:
अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर-1 शंकर कामती, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह समेत कई जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








