India A vs Sri Lanka A: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज के खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में जीत के हीरो ऋतुराज गायकवाड़ और अरशद खान बने। दांबुला में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने दबाव के क्षणों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 8 रनों से पहली जीत दर्ज की।
India A vs Sri Lanka A: गायकवाड़ का दमदार शतक, तिलक वर्मा का साथ
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत-ए टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार 101 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान तिलक वर्मा ने भी 60 रन बनाकर अहम योगदान दिया। हालांकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 14 रन बनाकर आउट हो गए।
श्रीलंका-ए टीम 269 रन पर सिमट गई
278 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए टीम ने भी शानदार संघर्ष किया। सहान अराचिगे ने 74 रन और सदीरा समरविक्रमा ने 46 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका मैच जीत सकता है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने समय पर वापसी कर ली।
Read More- Big Breaking: 15 जून को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
India A vs Sri Lanka A: अरशद खान बने जीत के हीरो
मैच का सबसे बड़ा मोड़ 49वें ओवर में आया, जब अरशद खान ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके और एक रनआउट में अहम भूमिका निभाई। इस ओवर में तीन विकेट गिरने से श्रीलंका की उम्मीदें टूट गईं। अंततः पूरी टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर सिमट गई।
Read More- कोडरमा में दर्दनाक घटना-घर में गिरने से छात्रा की मौत, सदमे में परिवार
भारत के लिए आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान और विप्रज निगम ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ भारत-ए ने ट्राई सीरीज में शानदार शुरुआत कर दी है और टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









