Ranchi : चौथे साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 की शुरुआत 24 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन ने किया। इस प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के छह देशों भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका के शीर्ष एथलीट्स ने हिस्सा लिया। पहले दिन के मुकाबले में भारत 14 मेडल के साथ शीर्ष पर रहा।
Read More-Breaking News : तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम 236 रनों पर ऑलआउट, हर्षित राणा ने झटके 4 विकेट
पहले दिन भारत ने जीते 5 गोल्ड मेडल
- इंडिया ने पहले दिन के मुकाबले में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते।
- वहीं श्रीलंका 10 मेडल के साथ दूसरे नंबर पर रहा। श्रीलंका ने 4 गोल्ड , 3सिल्वर 3 ब्रॉन्ज जीते।
- नेपाल के हाथ सिर्फ 3 ब्रॉन्ज मेडल लगे।
- पहले दिन बांग्लादेश-मालदीव-भूटान- का खाता भी नहीं खुल पाया. तीनों देश को एक भी मेडल नहीं हासिल हो पाया।
प्रिंस कुमार ने महज 14 मिनट 22.17 सेकंड में जीता पहला सोना
पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में भारत के प्रिंस कुमार ने महज 14 मिनट 22.17 सेकंड में चैम्पियनशिप का पहला स्वर्ण पदक जीता। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल प्रिंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के वक्शन विक्नराज (14:23.21 सेकंड) को पीछे छोड़ा, जिन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। नेपाल के मुकेश बहादुर पाल ने 14:25.25 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में भी भारतीय खिलाड़ी संजना सिंह ने स्वर्ण पदक जीता जबकि सीमा ने रजत पदक हासिल किया। भारत ने इस इवेंट में 1-2 की शानदार बढ़त बनाई।
शॉट पुट स्पर्धा में समरदीप सिंह गिल ने दिलाया सोना
पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में भारत के समरदीप सिंह गिल ने 19.59 मीटर का शानदार थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रवि कुमार ने 17.95 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि श्रीलंका के मिथुनराज ने कांस्य पदक जीता।
Read More-पत्नी ने साथ छोड़ा तो सास को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
महिलाओं की शॉट पुट स्पर्धा में भारत की दिनेश वी ने 16.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वह श्रीलंका की अश्मिका केशन से केवल 5 सेंटीमीटर पीछे रहीं, जिन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया।










