Godda : गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना निकलकर सामने आई है जहां एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर सरेआम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोना भानु खातून के रुप में हुई है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके दामाद ने ही की थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी दमाद को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के वक्त घर पर अकेली थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के चार बच्चे हैं। दो बेटे औऱ दो बेटियां। दोनों बेटों में से एक बेटा जेल में है वहीं दूसरा मानसिक रुप से विक्षिप्त है। वहीं दोनों बेटियां दिल्ली में रहकर काम करती है। घर में महिला अपने चार साल की पोती के साथ अकेली रहती है।
इसी दौरान महिला की 21 अक्टूबर की रात को ही गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह जब काफी देर तक महिला को नहीं देखने पर ग्रामीणों को शक हुआ। जिसके बाद जब ग्रामीणों ने घर जाकर देखा तो महिला मृत पड़ी हुई थी और उसके गले में तेजधार हथियार से वार के निशान थे।
पत्नी से अलग होने के बाद गुस्से में था दामाद
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पुलिस को दामाद पर शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने आऱोपी से पूछताछ की तो उसने हत्या से मना कर दिया पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी दामाद का कहना था कि उसकी सास के वजह से ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर दिल्ली में काम करती है। दामाद को शक था कि सास ने उसकी पत्नी को भड़काया था जिसके वजह से वह उसे छोड़कर चली गई। इसी आवेश में आकर उसने सास की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रुयक्त हथियार बरामद कर लिया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








