Ranchi: चीन में आयोजित महिला जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को 19-0 के रिकॉर्ड अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
पूजा मलिक ने हैट्रिक लगाई
आज को खेले गए मैच में भारत ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। पहले क्वार्टर में 5, दूसरे में 5, तीसरे में 3 और आखिरी क्वार्टर में 6 गोल दागे। भारत को मैच में 18 पेनाल्टी कॉर्नर और 1 पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जबकि पाकिस्तान एक भी मौका नहीं बना सका।
पूजा मलिक ने हैट्रिक लगाई। सानिका माने, मधु सिदार, रोशनी आइंद और सुप्रिया ने 2-2 गोल किए।
झारखंड की रोशनी आइंद ने 2 गोल दागे
इस जीत में झारखंड की तीन खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। झारखंड की रोशनी आइंद ने 2 शानदार फील्ड गोल किए, जबकि बिनिमा धान ने 1 गोल दागा। टीम में तीसरी झारखंडी खिलाड़ी पार्वती टोपनो भी शामिल हैं।
इस ऐतिहासिक जीत पर हॉकी झारखंड के सभी पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई और 12 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









