Share Market: नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीओ का रास्ता साफ हो गया है। बाजार नियामक सेबी ने एक्सचेंज को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी कर दिया है। इसके बाद NSE अपने करीब 30,000 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकता है।
NSE का आईपीओ 15 सितंबर को लॉन्च हो सकता है
सूत्रों के मुताबिक, NSE का आईपीओ 15 सितंबर को लॉन्च हो सकता है और 24-25 सितंबर तक इसकी लिस्टिंग की संभावना है। कंपनी की कोशिश 26 सितंबर से शुरू होने वाले पितृ पक्ष से पहले लिस्टिंग पूरी करने की बताई जा रही है।
करीब एक दशक से अटकी NSE की लिस्टिंग अब देश के आईपीओ बाजार में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। करीब 2,000 रुपये प्रति शेयर के संभावित भाव के आधार पर इसका बाजार मूल्य भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में जगह बना सकता है।
Jio Platforms का अनुमानित 37,700 करोड़ रुपये का आईपीओ
NSE का प्रस्तावित इश्यू 2024 में आए Hyundai Motor India के 27,858.75 करोड़ रुपये और 2022 के LIC के 20,557.23 करोड़ रुपये के आईपीओ से बड़ा होगा। मुकेश अंबानी की Jio Platforms का अनुमानित 37,700 करोड़ रुपये का आईपीओ इससे बड़ा हो सकता है, लेकिन उसके आने का समय अभी तय नहीं है।
अनलिस्टेड मार्केट में NSE का शेयर शुक्रवार को 1,975 रुपये पर बंद हुआ। ipowatch.in के मुताबिक, ग्रे मार्केट में 285 रुपये का प्रीमियम चल रहा है। इस आधार पर संभावित लिस्टिंग करीब 2,260 रुपये मानी जा रही है। हालांकि, NSE ने अभी प्राइस बैंड घोषित नहीं किया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








