India vs New Zealand: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। बता दें, 5 मैचों के टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन किया है। भारत अब 3-0 से आगे चल रही है।
मालूम हो कि, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। और न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 154 रन का टारगेट दिया था। जिसको भारत ने महज 10 ओवर में चेज कर लिया। जहां संजू सैमसन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 68 रन बनाई, इशान 28 रन पर आउट हो गए। और सूर्यकुमार यादव ने 57 रन की पारी खेली।













