Kml sports: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। 52 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम इंडिया ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से मात देकर नया अध्याय लिखा डाला है।
शेफाली वर्मा और दीप्ती शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन
बता दें कि फाइनल में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। भारत की शुरुआत शानदार रही, शेफाली वर्मा और दीप्ती शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई। भारत की गेंदबाज़ी और फील्डिंग दोनों ने विपक्षी टीम को घुटने टिकने नहीं दिया।
भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक
यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि महिला टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की है। कपिल देव (1983) और एम.एस. धोनी (2011) के बाद भारत को वनडे विश्व कप जिताने वाली तीसरी भारतीय कप्तान बन गई हैं हरमनप्रीत कौर। आपको बता दे कि 2005 और 2017 में भारत दो बार फाइनल तक पहुंचकर खिताब से चूक गया था, लेकिन 2025 में अपने घरेलू मैदान पर टीम इंडिया ने उस अधूरे सपने को पूरा कर दिखाया।












