National News: भारत की सबसे बड़ी Airline इंडिगो के परिचालन संकट ने यात्रियों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया। पूरे देश में 550 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद हवाई अड्डों पर अकेले 191 उड़ानें प्रभावित हुईं। इसके चलते हजारों यात्रियों को लंबी कतारें, भारी देरी और जानकारी के अभाव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा।
Indigo Airline ने जारी किया माफीनामा
DGCA की सख्ती और लगातार बिगड़ती स्थिति के बीच इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी कर यात्रियों से माफी मांगी। Airline ने कहा, “पिछले दो दिनों में हमारे नेटवर्क और संचालन में बड़े स्तर पर व्यवधान आया है। हम सभी यात्रियों और हितधारकों से खेद प्रकट करते हैं। हमारी टीमें MOCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटरों के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य करने में जुटी हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति जांचते रहें।”
Read more- रांची एयरपोर्ट पर Indigo की दो फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों में अफरा-तफरी
नवंबर में 1200 से अधिक उड़ानें रद्द
इंडिगो प्रतिदिन लगभग 3.8 लाख यात्रियों को सेवा देती है और सामान्य दिनों में 2,300 उड़ानें संचालित करती है। हालांकि, परिचालन चुनौतियों के कारण सिर्फ नवंबर में 1,232 उड़ानें रद्द हो गईं और कई उड़ानें घंटों देरी से चलीं।
DGCA ने कड़ा रुख अपनाया
उड़ानों में बढ़ती देरी और रद्दीकरण के बाद DGCA ने जांच शुरू कर दी और एयरलाइन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
एयरलाइन की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार:
- 755 उड़ानें स्टाफ की कमी के कारण रद्द
- 92 उड़ानें ATC फेलियर के चलते रद्द
- 258 उड़ानें एयरपोर्ट प्रतिबंधों के चलते रद्द
- 127 उड़ानें अन्य कारणों से रद्द हुईं
सोशल मीडिया पर यात्रियों का गुस्सा
उड़ानें रद्द होने और देरी की वजह से हजारों यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। कई लोगों ने हवाई अड्डों की भीड़ और अफरातफरी के वीडियो शेयर करते हुए रिफंड, रीबुकिंग और सूचना की कमी पर सवाल उठाए।
Read more- Indigo का ऑपरेशन क्रैश! 200+ फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी










