Indus Waters Treaty: पाकिस्तान एक तरफ जहां जल संकट से जूझ रहा है, वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सिंधु जल संधि स्थागित रहने को लेकर भारत को धमकी दे दी है। उन्होंने पाकिस्तान के एक चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि अगर पाकिस्तान को लगा कि उसकी जल सुरक्षा खतरे में है, तो वह भारत के खिलाफ जंग की शुरूआत कर देगा।
उन्होंने यह आरोप लगाया है कि भारत-पाकिस्तान के हिस्से के पानी के प्रवाह में दखल दे रहा है औऱ रणनीतिक हथियार के तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहा है।
आपकों बता दें कि अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में 26 भारतीय लोगों के मौत के बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। उस दौरान भारत का कहना था कि जब तक पाकिस्तान सीमा पर आंतकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक संधि नहीं की जाएगी। हालांकि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के इस बयान पर भारत सरकार के द्वारा किसी तरह की प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है।
Read More: लातेहार में भीषण सड़क हादसा-शादी से लौट रहे दो रिश्तेदारों की दर्दनाक मौत
जानिए क्या है भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता
आपकों बता दें कि 1947 में जब भारत औऱ पाकिस्तान के बीच बंटवारे चल रहे थे, उससे पहले से ही भारत के पंजाब और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच नदियों के पानी के बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद 1947 में भारत और पाक के इंजिनियरों के बीच स्टैंडस्टिल समझौता हुआ था। इसते तहत दो मुख्य नहर से पाकिस्तान को पानी मिलता रहा। यह समझौता 1948 तक चला। जिसके बाद 1 अप्रैल 1948 को जब समझौता लागू नहीं रहा तो भारत ने दोनों नहरों का पानी रोक दिया। इससे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की 17 लाक एकड़ जमीन पर खेती बर्बाद हो गई थी। इसके बाद 1951 से लेकर 1960 तक दोनों देशों में पानी के बंटवारे को लेकर बातचीत चली और 19 सितंबर 1969 को कराची में भारत के पीएम नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के बीच दस्तखत हुए। जिसे हम सिंदु जल संधि कहते है।
सिंधु जल संधि में कुल 6 नदियां है शामिल
इस संधि में कुल 6 नदियां शामिल है, जिसमें सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज। यह करीब 11.2 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जिसमें 47 प्रतीशत जमीन पाकिस्तान, 39 प्रतिशत जमीन भारत, 8 प्रतिशत चीन और 6 प्रतिशत जमीन अफगानिस्तान के पास है। इन सभी देशों के करीब 30 करोड़ लोग इस इलाकों में रहते है।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।









