Dhanbad: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) सिंदरी में हाल ही में नियुक्त 51 डिप्लोमा इंजीनियरिंग और 27 ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रशिक्षुओं के लिए शुक्रवार को एक इंटरैक्टिव सत्र और प्लांट भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को उनके आगामी कार्यों, जिम्मेदारियों और संगठन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में हर्ल के नई दिल्ली मुख्यालय से वीपी (एचआर) चमन बहादुर जग्गी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रोजेक्ट के संचालन, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदारियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।
गौरतलब है कि हर्ल सिंदरी में कर्मचारियों की प्रोन्नति और तबादले के चलते कई पद रिक्त थे, जिन्हें भरने के लिए हाल ही में इन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति की गई है।
इंटरैक्टिव सत्र में प्लांट हेड गौतम माजी और एचआर हेड विक्रांत कुमार ने भी प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया और भविष्य की भूमिका के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।









