Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच रहे युद्ध में ईरान ने आज इजराइल पर बड़ा हमला किया है। तीनों देशों के बीच आज जारी युद्ध के 12वें दिन ईरान ने ताबड़तोड़ हमले से तहलका मचा दिया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने इजराइल के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभियान शुरू कर दिया है।
Iran Israel War: ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागी
रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने इजराइल के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। ईरानी मीडिया में यह भी कहा गया है कि क्षेत्र में स्थित कुछ बड़े अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी संस्थानों के दफ्तर और डेटा सेंटर भी संभावित निशाने पर हो सकते हैं। इनमें गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियों के नाम सामने आए हैं।
Iran Israel War: कंपनियों के कार्यालयों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
इजराइल, दुबई और अबू धाबी में मौजूद इन कंपनियों के कार्यालयों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भी इस मुद्दे को लेकर आज अहम प्रस्ताव पर मतदान होने वाला है, जिसमें ईरान से क्षेत्रीय देशों पर हमले रोकने की अपील की गई है।
दूसरी ओर लेबनान में इजराइली हमलों के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हालिया हमलों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिससे क्षेत्र में मानवीय संकट गहराता जा रहा है।












