मंगलवार, नवम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

आदिवासी पहचान और संस्कृति मिटाने की कोशिश का विरोध होगा: इरफान अंसारी, बोले- मेरे रहते यात्रा कार्यक्रम बंद नहीं होगा

नारायणपुर के पहाड़पुर में यात्रा कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना; SIR को लेकर भी केंद्र की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

अक्टूबर 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Attempts to erase tribal identity and culture will be resisted: Irfan Ansari says the tour program will not be stopped as long as he is around.

Attempts to erase tribal identity and culture will be resisted: Irfan Ansari says the tour program will not be stopped as long as he is around.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

नारायणपुर: प्रखंड के पहाड़पुर में बुधवार को आयोजित यात्रा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजन के दौरान आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली।

Table of Contents

Toggle
  • ‘मेरे रहते यात्रा कार्यक्रम कभी बंद नहीं होगा’
  • SIR को बताया भाजपा की ‘चाल’
  • ‘आपकी परेशानी मेरी परेशानी है’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इरफान अंसारी ने आदिवासी समाज की पहचान और परंपराओं को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की पहचान, सभ्यता और संस्कृति झारखंड की आत्मा है और इसे मिटाने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा।

📌 यह भी पढ़ें:
  • भूषण बाड़ा मामले में दिलीप तिर्की की तलाश तेज, मीडिया संस्थान में नोटिस चस्पा करने पर विवाद
  • भूषण बाड़ा मामले में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, बंधु तिर्की और दीपक प्रकाश के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज
  • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े की शुरुआत, 28 नवंबर को खेलगांव में होगा भव्य समापन
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

‘मेरे रहते यात्रा कार्यक्रम कभी बंद नहीं होगा’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यात्रा कार्यक्रम आदिवासी समाज की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा आयोजन है। उनके मुताबिक, ऐसे कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं और पारंपरिक संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में इनकी भूमिका है।

उन्होंने कहा, “मेरे रहते यात्रा कार्यक्रम कभी बंद नहीं होगा।” उन्होंने दावा किया कि पूर्व में ऐसे पारंपरिक आयोजनों के लिए अनुमति के नाम पर लोगों को परेशान किए जाने और पैसे मांगने की शिकायतें सामने आती रही हैं।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

मंत्री ने कहा कि अगर यात्रा कार्यक्रम की अनुमति या आयोजन के नाम पर किसी थाना या पदाधिकारी द्वारा अवैध वसूली की शिकायत मिलती है तो जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

SIR को बताया भाजपा की ‘चाल’

कार्यक्रम के दौरान इरफान अंसारी ने SIR को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया आम लोगों के लिए परेशानी पैदा करने वाली है। उनका कहना था कि लंबे फॉर्म और जटिल प्रक्रिया के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे आम नागरिकों को सुविधा मिले। मंत्री ने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठाए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाने की बात कही।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी और भाजपा की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की लड़ाई को संविधान, लोकतंत्र और आम लोगों के अधिकारों से जुड़ी लड़ाई बताया।

‘आपकी परेशानी मेरी परेशानी है’

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा की रक्षा के लिए वह हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, “आपका प्यार, आपका विश्वास और आपकी संस्कृति के प्रति आपका समर्पण ही हमारी ताकत है। आपकी हर परेशानी मेरी परेशानी है।”

उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार जताते हुए आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास की अपील की।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजनीतिक सलाहकार निशपती हांसदा, स्थानीय मुखिया और पूर्व मुखिया, मंच से जुड़े प्रतिनिधि, बीरबल अंसारी, फैयाज कैसर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

नोट: खबर में भाजपा, SIR और अन्य मुद्दों को लेकर दिए गए आरोप स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान पर आधारित हैं। संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है।

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

Search for Dilip Tirkey intensifies in Bhushan Bara case; controversy erupts over the pasting of a notice at a media organization's premises.
Breaking News

भूषण बाड़ा मामले में दिलीप तिर्की की तलाश तेज, मीडिया संस्थान में नोटिस चस्पा करने पर विवाद

नवम्बर 17, 2026
कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा, राशन लेकर लौट रहे मजदूर की मौत
कोडरमा Koderma

कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा, राशन लेकर लौट रहे मजदूर की मौत

नवम्बर 17, 2026
निशा भगत केस में CBI का शिकंजा-ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के यहां से डिजिटल डिवाइस समेत दस्तावेज जब्त
रांची Ranchi

निशा भगत केस में CBI का शिकंजा-ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के यहां से डिजिटल डिवाइस समेत दस्तावेज जब्त

नवम्बर 17, 2026
Next Post
Horoscope for October 22, 2026: Who will gain wealth on Papankusha Ekadashi, and who needs to remain cautious? — Find out your horoscope.

राशिफल 22 अक्टूबर 2026: पापांकुशा एकादशी पर किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क?-जाने राशिफल

Jharkhand Weather Update: दिवाली पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, ये दो दिन बारिश के आसार

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज? इस दिन से कंपकंपाएगी ठंड

Search for Dilip Tirkey intensifies in Bhushan Bara case; controversy erupts over the pasting of a notice at a media organization's premises.

भूषण बाड़ा मामले में दिलीप तिर्की की तलाश तेज, मीडिया संस्थान में नोटिस चस्पा करने पर विवाद

नवम्बर 17, 2026

कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा, राशन लेकर लौट रहे मजदूर की मौत

निशा भगत केस में CBI का शिकंजा-ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के यहां से डिजिटल डिवाइस समेत दस्तावेज जब्त

गोपाष्टमी 2026 आज: शाम 5:17 बजे खत्म होगी भद्रा, जानें गौपूजन का सही समय

शेयर बाजार में तेजी के बीच FII ने 7 दिन में खरीदे ₹31 हजार करोड़ के शेयर

निशा कुमारी भगत मौत केस में CBI एक्शन मोड में, आरोपियों के ठिकानों पर देर रात तक छापेमारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts