Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू के मौत की अफवाह ने तहलका मचा दिया था। इसी बीच इजराइल के पीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विरोधियों को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने अफवाहों पर का सफाई देते हुए कहा कि मैं जिंदा हूं। आप सब इसके गवाह है।
Read More- Iran Israel War: सऊदी की रिफाइनरी पर ईरान का बड़ा हमला, सऊदी ने दे डाली ये चेतावनी
Israel Iran War: 20 दिनों में इजराइल ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है
उन्होंने मौत की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। इस बीच लगातार चल रहे संघर्ष को लेकर उन्होंने कई बड़े दावे किए है। उनके मुताबिक, पिछले 20 दिनों में इजराइल ने ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं को काफी नुकसान पहुंचाया है। अब ईरान के पास न तो यूरेनियम संवर्धन की ताकत बची है और न ही बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता।
Read More- Ranchi Breaking : धुर्वा डैम से बीआईटी मेसरा की छात्रा का शव मिलने से मची सनसनी
Israel Iran War: न्यूक्लियर खतरे को खत्म करना इजराइल का लक्ष्य
नेतन्याहू ने बताया कि इस युद्ध के तीन मुख्य लक्ष्य हैं-न्यूक्लियर खतरे को खत्म करना, मिसाइल क्षमता को रोकना और ईरानी लोगों के लिए बेहतर हालात बनाना। उन्होंने यह भी कहा कि कई अहम ठिकानों, जिनमें गैस प्रोसेसिंग प्लांट भी शामिल है, पर हमले किए गए हैं।
Read More- Koderma News: नकली पुलिस बनकर लोगों से करता था ठगी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
वहीं अमेरिका के साथ सहयोग पर बोलते हुए उन्होंने संकेत दिया कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी मर्जी से समर्थन दिया। उन्होंने माना कि हालात बदलने के लिए जमीनी कार्रवाई भी जरूरी हो सकती है, लेकिन असली बदलाव ईरान के लोगों को खुद लाना होगा।













