Israel Iran Attack: इजराइल और इर्न की जंग को आज सातवाँ दिन हो गया है. रिपोर्ट्स किए मुताबिक ईरान में अब तक कुल 639 लोगों की मौत हो गई है और 1329 लोगों की घायल होने की खबर है. वहीँ इस जंग में इजराइल में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है.
लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी
इजराइल की ओर से ईरान पर लगातार हमले जारी है और इसी बीच इजराइल ने इरान में अराक वाटर पर भी हमला कर दिया है. हमले में कितना नुकसान हुआ उसकी अभी कोई जानकारी नहीं आई है. सूत्रों के मुताबिक इजराइल ने अराक और खोद्म्ब में रह रहे लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी भी दी थी.
इजराइल ने ईरान के जिस वाटर रियेक्टर पर हमला किया है, वो ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा है , जो की बड़े स्तर पर हथियारों का उत्पादन करता है, और इजराइल ने उसी पे हमला कर दिया.
ईरान ने बड़े शहरों पर किया हमला
इस हमले का जवाब देते हुए ईरान ने इजराइल के चार बड़े शहरों रमत गण, तेल अवीव, होलोन, बिशेरबा पर एक साथी 30 मिसाइल दाग दी. इसके सन्दर्भ में इजराइल के मीडिया ने कहा की न, 30 मिसाइल्स में से इजराइल केवल 7 को रोकने में असफल हुआ, जिसकी वजह से अब तक 176 लोग घायल हो गए है, और 6 नागरिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
इस सन्दर्भ में इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा की ये इरान की सोची समझी साज़िस है, वो जानबूझकर इजराइल के लोगों और अस्पतालों को टारगेट कर रहे है. इजराइल भी रुकेगा नहीं और इन हमलों का बदला लेगा.













