Education News: वार्षिक परीक्षा 2026 के फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बीच छात्रों के सामने दो गंभीर चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं- PEN (Permanent Education Number) का जेनरेट न होना और 75% अनिवार्य उपस्थिति नियम। रांची जिले के 13 प्रखंडों के 30 से अधिक स्कूलों में इन दोनों कारणों से करीब 20% विद्यार्थी मैट्रिक और इंटर बोर्ड की परीक्षा का फॉर्म भरने से वंचित हो सकते हैं।
जांच में सामने आया कि कई स्कूलों में अब भी PEN जेनरेट नहीं हुआ है, जबकि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है। वहीं, उपस्थिति 75% से कम होने के कारण कई स्कूलों में 30–50% तक विद्यार्थी फॉर्म भरने से रोक दिए गए हैं।
Read more- Jharkhand Weather: साइक्लोन दितवाह का असर झारखंड में, इस दिन से शीतलहर का अलर्ट जारी
12 स्कूलों में 541 से अधिक छात्र बिना PEN
जिले के 12 प्रमुख स्कूलों में कुल 541+ छात्र अभी भी PEN नंबर से वंचित हैं। आधार-सिंकिंग, गलत जन्मतिथि, सर्वर एरर और बायोमीट्रिक डेटा मिसमैच इसके प्रमुख कारण बताए गए हैं।
- लालमोहन नाथ शाहदेव इंटर कॉलेज, इटकी – 150
- लापुंग इंटर कॉलेज – 70
- वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज, चान्हो – 30
- कमला नेहरू इंटर कॉलेज, टाटी सिलवे – 65
- कार्तिक उरांव इंटर कॉलेज, रातू – 82
- अमानत अली इंटर कॉलेज, बुंडू – 50
- तमाड़ इंटर कॉलेज – 40
- संत जेवियर मांडर – 20
- किसान उच्च विद्यालय, कुच्चू – 10
- लॉर्ड फास्टर, पिस्का – 07
- सर्वोदय निकेतन, धुर्वा – 12
- पीएमश्री प्लस टू स्कूल, लापुंग – 05
- हाई स्कूल गेतलसूद (अनगड़ा) – 05
PEN न बनने की प्रमुख वजहें
- आधार और स्कूल रिकॉर्ड में नाम/जन्मतिथि असंगत
- सर्वर एरर व ड्रॉपबॉक्स अपडेट न होना
- आधार डेटाबेस में पुरानी या गलत जानकारी
- जन्मतिथि त्रुटि के कारण ऑटो-रिजेक्शन
75% उपस्थिति नियम से हजारों छात्र फॉर्म भरने से वंचित
कई स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति 75% से कम है, जिससे वे परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।
- टांगर हाई स्कूल, चान्हो – 164 में से 47 वंचित
- पीएमश्री उत्क्रमित हाई स्कूल, सिलागांई – 103 में से 30 वंचित
- ओपा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय – 40% छात्र बाहर
- संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, मांडर – 243 में से 5 वंचित
- छोटानागपुर राज +2, रातू – 247 में से 100+ वंचित
- बालिका उच्च विद्यालय, बेड़ो – 260 में से 60 वंचित
- सोनाहातू एसएस हाई स्कूल – 170 में से 40 वंचित
- जनता प्लस टू, खलारी – 10वीं में 34, 12वीं में 65 वंचित
- पीएमश्री स्कूल, लापुंग – 10वीं के 44 वंचित
कम उपस्थिति की मुख्य वजहें
- अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता की कमी
- बच्चों से घरेलू काम करवाना
- कमजोर आर्थिक स्थिति
JAC का पक्ष
अधिकारियों का कहना है कि PEN और उपस्थिति दोनों अनिवार्य हैं। अब तक किसी बड़े स्तर की त्रुटि की जानकारी सामने नहीं आई है। यदि कोई गंभीर समस्या रिपोर्ट की जाती है, तो उस पर विचार किया जाएगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पूर्व निर्धारित है और सामान्य त्रुटियाँ सुधारकर फॉर्म भरवाए जाएंगे।












