Jharkhand News: घाटशिला उपचुनाव को लेकर सारी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने स्तर से तैयारियां शुरु कर दी है. हर कोई प्रचार-प्रसार में जुटा हुआ है. वहीं, डुमरी विधायक जयराम महतो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो रैली के दौरान स्कॉर्पियो के छत पर बैठ कर जनसंपर्क करते हुए नजर आ रहें, जो साफ चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का उल्लंघन है साथ ही, यह सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन है.
Read more- चाईबासा में बड़ा हादसा– घर लौटते वक्त ई-रिक्शा पलटी, मासूम की गई जान
वहीं, जमशेदपुर DC ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित रैली/जुलूस के दौरान चार पहिया वाहन के ऊपर बैठकर/खड़े होकर प्रचार किए जाने के संबंध में संबंधित राजनीतिक दल/अभ्यर्थी को 24 घंटे में स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश निर्वाची पदाधिकारी द्वारा दिया गया है. वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित रैली/जुलूस के दौरान चार पहिया वाहन के ऊपर बैठकर/खड़े होकर प्रचार किए जाने के संबंध में संबंधित राजनीतिक दल/अभ्यर्थी को 24 घंटे में स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश निर्वाची पदाधिकारी द्वारा दिया गया है। वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
— DEO_EastSinghbhum (@DEO_Jsr) October 21, 2025
मालूम हो, चुनाव आयोग के द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार, प्रचार के दौरान किसी भी वाहन के ऊपर बैठना या खड़ा होना नियमों का उल्लंघन है. अब देखना यह होगा कि, इस पर जयराम महतो की क्या प्रतिक्रिया होती है.
Read more- गोवर्धन पूजा में भूल से भी ना करें ये एक गलती, वरना रूठ सकती हैं लक्ष्मी माता!












