शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

जयराम महतो समेत चार की अग्रिम जमानत पर मंगलवार को सुनवाई, MP-MLA कोर्ट पहुंचा मामला

धनबाद के बरवाअड्डा थाना कांड में डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को MP-MLA कोर्ट में सुनवाई होगी।

अगस्त 31, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Four accused, including Jairam Mahto, did not get relief from the court today.

Four accused, including Jairam Mahto, did not get relief from the court today.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

धनबाद: सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप से जुड़े मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को धनबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। सोमवार को धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अग्रिम जमानत की अर्जी को सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया।
आरोपियों की ओर से वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई निर्धारित है। जयराम महतो के अलावा सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया है।

Table of Contents

Toggle
  • बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 में दर्ज है प्राथमिकी
  • गणेश दास की गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचे थे विधायक
  • समर्थकों पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की का आरोप

बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 में दर्ज है प्राथमिकी

यह मामला बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 से जुड़ा है। थाना प्रभारी रवि कुमार के बयान पर 22 अगस्त 2026 को बरवाअड्डा थाने में विधायक जयराम महतो समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
प्राथमिकी में जयराम महतो, सुशील मंडल, दिलीप चौधरी, राजकुमार मंडल, जितेंद्र हजारी, अजय दास, गोलक कुमार महतो, महेंद्र साव, रंजीत कुमार साव, राजेश महतो और त्रिपुरारी पांडेय समेत अन्य समर्थकों के नाम शामिल हैं।

📌 यह भी पढ़ें:
  • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मियों से की वार्ता, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी
  • स्वास्थ्य मंत्री रील बनाने में मस्त, मरीज इलाज के लिए त्रस्त-रमाकांत महतो ने मांगा जवाब
  • दुर्गा पूजा के छठे दिन रांची में बदला मौसम, पंडाल घूमने निकलने से पहले जान लें बारिश का अपडेट

गणेश दास की गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचे थे विधायक

प्राथमिकी के अनुसार, गणेश दास को एक मामले में गिरफ्तार कर बरवाअड्डा थाना की हाजत में रखा गया था। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद विधायक जयराम महतो करीब 40 से 50 समर्थकों के साथ थाना पहुंचे।
पुलिस का आरोप है कि इस दौरान विधायक ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और समर्थकों से हाजत में बंद गणेश दास को बाहर निकालने के लिए कहा। इसके बाद कुछ समर्थक हाजत की ओर बढ़ने लगे। प्राथमिकी में थाना प्रभारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें रोकने के दौरान विधायक ने उन्हें धक्का दिया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

समर्थकों पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की का आरोप

प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि विधायक के साथ पहुंचे समर्थकों ने थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की।
पुलिस के अनुसार, इसी दौरान दिलीप चौधरी ने थाना प्रभारी की मेज पर मुक्का मारा और वहां रखा पदनाम बोर्ड तोड़ दिया। पुलिस ने आरोप लगाया है कि थाना परिसर में हुए हंगामे के कारण पुलिसकर्मियों के सरकारी काम में बाधा उत्पन्न हुई।
अब इस मामले में जयराम महतो समेत चार आरोपियों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। अदालत के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मियों से की वार्ता, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी
झारखंड Jharkhand News

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मियों से की वार्ता, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी

अक्टूबर 16, 2026
स्वास्थ्य मंत्री रील बनाने में मस्त, मरीज इलाज के लिए त्रस्त-रमाकांत महतो ने मांगा जवाब
झारखंड Jharkhand News

स्वास्थ्य मंत्री रील बनाने में मस्त, मरीज इलाज के लिए त्रस्त-रमाकांत महतो ने मांगा जवाब

अक्टूबर 16, 2026
108 एंबुलेंस कर्मियों एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, पूरे राज्य में सेवा प्रभावित
रांची Ranchi

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, पूरे राज्य में सेवा प्रभावित

अक्टूबर 16, 2026
Next Post
सारंडा में नदी के तेज बहाव में बहे तीन लोग, दो का शव बरामद

सारंडा में नदी के तेज बहाव में बहे तीन ग्रामीण, दो का शव बरामद

कांके में भयंकर सड़क हादसा-स्कॉर्पियो ने टेंपो में मारी टक्कर, दो गंभीर

कांके में भयंकर सड़क हादसा-स्कॉर्पियो ने टेंपो में मारी टक्कर, दो गंभीर

विज्ञापन
इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मियों से की वार्ता, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 108 एंबुलेंस कर्मियों से की वार्ता, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी

अक्टूबर 16, 2026

स्वास्थ्य मंत्री रील बनाने में मस्त, मरीज इलाज के लिए त्रस्त-रमाकांत महतो ने मांगा जवाब

तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस बना छावनी; नेहा बोरा भी डिटेन

शेर नहीं, गधा है मां कालरात्रि का वाहन, जानें इसके पीछे की मान्यता

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, पूरे राज्य में सेवा प्रभावित

कोडरमा क्रिकेट संघ में आखिर चल क्या रहा है? सचिव पर गंभीर आरोप, JSCA से कई बार शिकायत!

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts