Monday, February 16, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड को फिर मिला स्वच्छता का सम्मान: जमशेदपुर और बुंडू देशभर में चमके

झारखंड के शहरी विकास की नई उपलब्धि में राज्य के दो शहरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

July 17, 2025
in झारखंड
A A
Jharkhand again gets cleanliness award: Jamshedpur and Bundu shine across the country

Jharkhand again gets cleanliness award: Jamshedpur and Bundu shine across the country

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली/रांची:  झारखंड के शहरी विकास की नई उपलब्धि में राज्य के दो शहरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। जमशेदपुर और बुंडू को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। इस सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार, 17 जुलाई 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया।

जमशेदपुर को 3-10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। इस सम्मान को महामहीम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया। वहीं, बुंडू को “प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर” के खिताब से नवाजा गया, जिसका सम्मान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया।

जमशेदपुर को मिला 5-स्टार रैंक, बुंडू समेत कई शहर ODF++ में शामिल

झारखंड के शहरी निकायों का प्रदर्शन अन्य श्रेणियों में भी उल्लेखनीय रहा है:

Related Post

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

February 16, 2026
Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

February 16, 2026
Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

February 16, 2026
  • जमशेदपुर को 5-स्टार रेटिंग और वाटर प्लस शहर का दर्जा मिला।
  • देवघर, जुगसलाई और चाकुलिया को वन स्टार रैंकिंग मिली।
  • बुंडू, चिरकुंडा, राजमहल, साहिबगंज और देवघर ODF++ श्रेणी में शामिल किए गए।

झारखंड के नेतृत्व को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और नगर विकास मंत्री श्री सुदिब्य कुमार के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल हुई। इस मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक श्री सूरज कुमार, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार, और बुंडू नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने सम्मान ग्रहण किया।

महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार, शहरी विकास विभाग और खासतौर पर जमशेदपुर और बुंडू के नागरिकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25: झारखंड की तैयारी और कदम

राज्य ने स्वच्छता में सुधार के लिए कई रणनीतिक पहलें कीं, जिनमें शामिल हैं:

  • डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन को लागू करना।
  • कचरे का पृथक्करण और प्रोसेसिंग को प्राथमिकता देना।
  • सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देना।
  • स्वच्छता ऐप के जरिये नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निपटारा।
  •  सभी नगर निकायों में जागरूकता अभियान और कार्यशालाओं का आयोजन।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दी प्रतिक्रिया

प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री के नेतृत्व, विभागीय मंत्री के मार्गदर्शन और राज्य के नागरिकों को दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक श्री सूरज कुमार ने कहा:

“यह उपलब्धि झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। यह नगर निकायों के अधिकारियों, सफाईकर्मियों और नागरिकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।”

 

Related Posts

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव
झारखंड

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026
Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज
झारखंड

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

February 16, 2026
Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला
झारखंड

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

February 16, 2026
Next Post
सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, डॉक्टर के पास जाएं – रांची में बढ़े सर्पदंश के मामले

रांची में बढ़े सर्पदंश के मामले- "सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, डॉक्टर के पास जाएं"

तुपुदाना में 1.7 किलो गादा अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, खूँटी से लाए थे माल

तुपुदाना में 1.7 किलो गादा अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, खूँटी से लाए थे माल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

Jharkhand News: सरना धर्म कोड की मांग की धमक अब दिल्ली में, 17 फरवरी से घेराव

February 16, 2026

Jharkhand News: पलामू एसपी का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट वायरल! अधिकारियों को भेजे मैसेज

Jharkhand Politics: मोदी या ट्रंप-किसके इशारे पर चल रही सरकार? यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला

Jharkhand Politics: झारखंड में ‘बिस्किट पॉलिटिक्स’-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दी कार्रवाई की मांग

झारखंड में पहली बार! 10 ट्रांसजेंडर मिलकर खोल रहे हैं ऐसा कैफे, जानिए क्यों हो रही हर तरफ चर्चा

Jharkhand News: पुलिस पर ही डाका! चौकीदार की आंखो में मिर्च पाउडर फेंककर बाइक ले भागे उचक्के

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra