Jharkhand Assembly Budget Session: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र होली की छुट्टी के बाद सोमवार से फिर से शुरू हो रहा है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव परिणामों के राजनीतिक असर के कारण सदन का माहौल काफी गर्म देखने को निल सकता है।आज से शुरू होने वाले इस सत्र में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की मांगों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संबंधित मंत्री अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब भी सदन में देंगे।
इस बार का बजट सत्र राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। हाल ही में आए नगर निकाय चुनाव के परिणामों के बाद सदन का माहौल गरम रहने की संभावना भी जताई जा रही है। विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार भी अपने कामकाज और योजनाओं का पक्ष रखने के लिए तैयार है।
Jharkhand Assembly Budget Session: प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण पर चर्चा
विधानसभा सत्र के दौरान सदन में प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा राज्य की विभिन्न सरकारी योजनाओं, आगामी बजट और अन्य महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों पर भी बहस होने की उम्मीद है।
सरकार के अलग-अलग विभागों से जुड़ी मांगों और बजट आवंटन को लेकर भी चर्चा होगी, जिससे राज्य के विकास कार्यों की दिशा तय होगी।
नगर निकाय चुनाव के नतीजों की गूंज
झारखंड में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव के नतीजों की गूंज अब विधानसभा सत्र में भी सुनाई देने की संभावना है। इन चुनाव परिणामों ने राज्य की राजनीति में कई नए संकेत दिए हैं। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, जिससे पार्टी का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस होने के आसार हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बजट सत्र के दौरान सरकार की नीतियों, विकास योजनाओं और चुनावी परिणामों को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिल सकती है













