Jharkhand: झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुनील कुमार बरनवाल को भारत सरकार में एडिशनल सेक्रेटरी (Additional Secretary) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) द्वारा अनुमोदित की गई है, जिसकी सूचना पत्र क्रमांक 352/2023-EO(SM-I) दिनांक 24 अप्रैल 2023 को जारी की गई।
1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार बरनवाल ने प्रशासनिक सेवाओं में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इस नई जिम्मेदारी को उनके समर्पण, कुशल नेतृत्व और अनुभव की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।
इस सूची में कुल छह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें केंद्र में एडिशनल सेक्रेटरी/एएस समकक्ष स्तर पर नियुक्त किया गया है। अन्य अधिकारियों में मनींदर कौर द्विवेदी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, वी. श्रीनिवास, सुमन बाला जेयोथी और अजीत शरण शामिल हैं।
सुनील कुमार बरनवाल की इस उपलब्धि पर पूरे बरनवाल समाज और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यह नियुक्ति उनके प्रशासनिक कौशल और उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है।












