Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। राज्य के नौ नगर निगमों में मेयर पद के आरक्षण का प्रारूप लगभग तय हो गया है। नगर विकास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, और राज्य निर्वाचन आयोग इसी के आधार पर अंतिम आरक्षण सूची तैयार करेगा।
सूत्रों के अनुसार, रांची और आदित्यपुर नगर निगम में मेयर पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित रहेगा। गिरिडीह में मेयर सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए और हजारीबाग में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित की गई है। बाकी पांच नगर निगम — धनबाद, देवघर, चास, मेदिनीनगर और मानगो — अनारक्षित रहेंगे।
Read more- CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी त्योहारों की बधाई, महिलाओं को मिला तोहफा
संशोधित नगरपालिका निर्वाचन नियमावली के अनुसार, नगर निगमों को जनसंख्या के आधार पर दो वर्गों में बांटा गया है:
‘क’ वर्ग: 10 लाख या अधिक जनसंख्या वाले निगम (रांची, धनबाद)
‘ख’ वर्ग: 10 लाख से कम जनसंख्या वाले निगम (शेष 7)
आरक्षण सीमा 50% से अधिक नहीं हो सकती, इसलिए सिर्फ चार निगमों को आरक्षित किया गया है। इसके अलावा, नए नियम के अनुसार, जहाँ किसी वर्ग की आबादी 1% से कम होगी, वहां आरक्षण लागू नहीं होगा।
उदाहरणस्वरूप, सरायकेला नगर पंचायत में एससी की आबादी न के बराबर है, जिससे चुनाव में बाधा आई है। इसी प्रकार, रामगढ़ नगर परिषद में बीसी-2 वर्ग की जनसंख्या बेहद कम होने के कारण वहां भी आरक्षण नहीं दिया जाएगा।
Read more- झारखंड में मौसम का यू-टर्न: त्योहारों से पहले बारिश और कोहरे का अलर्ट
राज्य में चुनाव जिन निकायों में होंगे, वे हैं: 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद, और 17 नगर पंचायत।








