Desk : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेली जा रही पहली एकदिवसीय मैच में भारत की खराब शुरुआत हुई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर महज 136 रन ही बना सकी। टीम के कई महत्वपूर्ण बल्लेबाज सस्त में आउट हो गए। डकवर्थ लुूइस नियम के तहत ऑस्ट्रेलियाई टीम को 26 ओवरों में 131 रनों का टारगेट मिला है।
Read More-2 करोड़ 60 लाख दो, तभी टिकट मिलेगा!-RJD नेता पर गंभीर आरोप, फाड़ डाले कपड़े
रोहित शर्मा 8 विराट कोहली जीरो पर आउट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। महज 13 रन पर ही सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज विराट कोहली पहले ही वनडे में जीरो पर आउट हो गए। कप्तान शुभमन गिल 10 और श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर आउट हुए।
Read More-पलामू में दिनदहाड़े हत्या, सड़क से उठा ले गए और मार दी गोली, जांच में जुटी पुलिस
केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए
इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा औऱ फिर पूरी भारतीय टीम 26 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी। इसी बीच बारिश के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 131 रनों का टारगेट दिया गया है।
भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा केएल राहुल ने 38 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने 31 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड मिचले ओवने औऱ मैथ्यू कुहेनमैन को 2-2 विकेट मिले।
Read More-प्यार में पागल प्रेमिका ने नाबालिग प्रेमी के साथ भागकर रचाई शादी, पहुंच गई थाने फिर हुआ…

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








