Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है, लेकिन केंद्र सरकार जनता को राहत देने के बजाय टैक्स वसूली में जुटी हुई है।
कांग्रेस का कहना है कि पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें कई जिलों में 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी हैं। इसका असर सीधे परिवहन, खाद्य सामग्री, खेती-किसानी और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने के बावजूद आम जनता को उसका फायदा नहीं दिया जा रहा है।
Read More- इंस्टाग्राम पर प्यार, मंदिर में शादी फिर 2 घंटे बाद ही 10 लाख दहेज की मांग-कोडरमा में सनसनीखेज मामला
जनता से वसूली की नीति पर काम कर रही बीजेपी सरकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार “जनता को राहत” नहीं बल्कि “जनता से वसूली” की नीति पर काम कर रही है। इसी के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रांची के सभी पेट्रोल पंपों पर कल शाम 5 बजे हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
Read More- रातू काठीटांड़़ में भीषण सड़क हादसा, 9 घायल दो गंभीर
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस अभियान के जरिए आम जनता की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाई जाएगी और पेट्रोल-डीज़ल पर लगाए गए अतिरिक्त टैक्स को कम करने की मांग उठाई जाएगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








