Jharkhand Crime: साइबर अपराध का गढ़ माने जाने वाले देवघर में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी मछली फंसाई है। एसपी सौरभ कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर सेल ने मधुपुर के करो थाना क्षेत्र से दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सिराराम रवानी और राजेश रवानी शामिल है।
Read More- Google Big Update: खत्म हुआ इंतजार! अब एंड्रॉइड से iPhone में भेजें फाइलें, आ गया कमाल का फीचर
Jharkhand Crime: पुलिस से बचने के लिए जंगली इलाकों का सहारा लेते थे
जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि ये अपराधी इतने शातिर थे कि पुलिस से बचने के लिए जंगली इलाकों का सहारा लेते थे। इनका सबसे बड़ा हथियार था ‘पीएम किसान योजना’ था।
Read More- Koderma News: कोडरमा में नौवां माइल के पास दो ट्रकों में भयंकर टक्कर, केबिन में फंसे चालक-खलासी
Jharkhand Crime: फाइनेंस अधिकारी बताकर लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी
ये भोले-भाले किसानों को योजना का फर्जी लिंक भेजते और उनके बैंक खाते साफ कर देते थे। इतना ही नहीं, ये खुद को फाइनेंस अधिकारी बताकर लोन दिलाने के नाम पर और गूगल पे-UPI के जरिए भी लोगों की मेहनत की कमाई डकार रहे थे।
Read More- Jharkhand News: लेवी गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, राहुल दुबे गैंग के 7 शार्पशूटर गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद किए हैं। हालांकि पिछले कुछ महीनों में 50 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, लेकिन ठगों के नए-नए पैंतरे पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। फिलहाल, दोनों को जेल भेज दिया गया है और इनके संपर्कों की तलाश जारी है।











